झांसीः आधी रात को घर से उठने लगीं लपटें, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है, जहां, मकान में आग लगने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई और पांच लोगों को बचा लिया गया। बाकी पांच लोगों को पड़ोसियों की मदद से आग से बाहर निकाला गया। पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

4 people died in fire accident in jhansi

जानकारी के मुताबिक, लेहर वाली देवी के पास दयाराम कॉलोनी में उदैनिया परिवार रहता है। उसी मकान में उनकी एक परचून की शॉप है। मंगलवार की आधी रात 2 बजे के आसपास जब सभी सो रहे थे उसी समय अचानक आग लग गई।

घरवाले जोर-जोर से चिल्लाने लगे उनकी आवाज सुनकर पड़ोसी जाग गए और मौके पर पहुंचे। पुलिस और फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले पड़ोसियों ने रेस्क्यू करके पांच की जान बचा ली। परिवार के 50 वर्षीय जगदीश उनकी पत्नी रजनी (45) बेटी मुस्कान (16) और मां कुमुद उदेनिया की मौके पर ही मौत हो गईं। इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैली हुई है।

वहीं पड़ोस में रहने वाले डॉ. जी प्रसाद बताते हैं कि घटना दुखद है। घटना पहली दृष्टि में तो शॉर्ट सर्किट की लग रही है लेकिन मामला संदिग्ध भी हो सकता है, जांच होनी चाहिए। मृतकों की बॉडी शत-प्रतिशत जली हुई थी।

यह भी पढ़ेंः झांसी एनकाउंटर: पुष्पेंद्र यादव की दादी की मौत, परिजनों ने कही ये बात

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+