UP: छेड़खानी से परेशान 11वीं की छात्र ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा- बदला जरूर लेना

झांसी। प्रदेश में बेटियों की सुरक्षा के लिए 'मिशन शक्ति' अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन महिला अपराधों में कोई कमी नहीं आई है। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के झांसी जिले का है। यहां एक 11वीं क्लास की छात्र ने छेड़खानी से परेशान होकर जहर खाकर जान दे दी। पुलिस को छात्रा के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने आरोपित से बदला लेने की बात कही है।

11th student lost his life due to molestation in jhansi

मामला झांसी के एरच थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, एरच थाना क्षेत्र के एक गांव में 11वीं में पढ़ने वाली छात्रा से उसका पड़ोसी आकाश छेड़छाड़ करता था। कोचिंग से आते-जाते समय आकाश छात्रा को परेशान करता था। छात्रा ने ये बात अपने परिवार को बताई थी, लेकिन लोक लाज के चलते परिजनों ने पुलिस से इसकी शिकायत नहीं की, जबकि आपस में ही मामला सुलझाने की कोशिश की। इसके बाद भी आकाश हरकतों से बाज नहीं आया।

11th student lost his life due to molestation in jhansi

शुक्रवार को छात्रा ट्यूशन को गई तो आरोपित ने फिर उसके साथ छेड़खानी की और धमकी भी दी। इससे तंग छात्रा ने जहर खा लिया। कोचिंग संचालक व राहगीरों ने उसकी हालत बिगड़ते देखा तो जानकारी परिजनों को दी। परिजन छात्रा को मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। यहां उसकी मौत हो गई। छात्रा के पास एक सुसाइड नोट मिला जिसमें उसने आकाश व उसके परिजनों पर परेशान करने का आरोप लगाते हुए मौत का बदला लेने की बात कही है। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज मामला दर्ज कर आरोपित की तलाश कर रही है।

इस मामले में झांसी के एसएसपी दिनेश कुमार पी का कहना है कि एरच में छेड़खानी से तंग किशोरी के आत्महत्या का मामला सामने आया है। छात्रा के पास से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें आरोपित व उसके परिजनों पर गंभीर आरोप हैं। सुसाइड नोट को फॉरेंसिंक जांच के लिए भेजा गया है। मामला दर्ज कर आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें बनाई गई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+