शादी के 8 साल बाद भाभी का देवर पर आया दिल, थाने में रचाई शादी
Jaunpur news, जौनपुर। यूपी के जौनपुर में थाने में हुई एक शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल, एक महिला का शादी के कुछ दिनों बाद से अपने देवर पर दिल आ गया। धीरे-धीरे वह देवर से इस कदर प्यार करने लगी कि पति को उससे ही शादी का मन बना लिया। मामले की जानकारी घर पर हुई तो मामला थाने पहुंचा, जहां दोनों की शादी करवा दी गई।

आठ साल पहले हुई थी शादी
जौनपुर के चंदवक क्षेत्र के देवलासपुर राजभर बस्ती निवासी रामअवध राजभर के बेटे अरविंद की शादी आठ वर्ष पूर्व गाजीपुर के खानपुर फरदहा निवासी होरीलाल की पुत्री निर्मला से हुई थी। इसी बीच देवर अमित से बातचीत व प्रेम कहानी शुरू हुई और निर्मला को पति का स्वभाव विक्षिप्त जैसा लगने लगा।

देवर-भाभी ने बनाया शादी का मन
बात आगे न बढ़ सके इस बात से मायके व ससुराल में सभी को अवगत कराया, लेकिन ससुराल के लोग इसे नजरअंदाज करते रहे। प्यार इस हद तक परवान चढ़ा था कि देवर भाभी ने भी शादी का मन बना लिया।

थाने में करवाई गई दोनों की शादी
कुछ दिन पति-पत्नी व देवर के घरेलू विवाद न सुलझने पर मामला थाने पहुंचा तो ग्रामीणों व पुलिस के समझाने बुझाने पर देवर ने भाभी से शादी रचाकर एक नए जीवन की शुरुआत कर दी। थाना परिसर में राम जानकी मंदिर पर एक दूसरे को वरमाला डाली। इस दौरान महिला की उसकी बेटी भी मौजूद थी।












Click it and Unblock the Notifications