Jaunpur News: महिला ने 'एलियन' जैसे बच्चे को दिया जन्म, डॉक्टर और माता-पिता भी हैरान

जौनपुर में एक महिला ने एलियन जैसे बच्चे को जन्म दिया है। बच्चे के जन्म के बाद डॉक्टर और बच्चे के परिजन भी हैरान हैं। बच्चा पूरी तरह स्वस्थ है और उसे अस्पताल में रखा गया है।

Jaunpur News birth

Jaunpur में एक महिला ने अजीबोगरीब बच्चे को जन्म दिया है। बच्चा देखने में एलियन की तरह प्रतीत हो रहा है। बच्चे को लेकर उसके परिवार के लोग काफी चिंतित नजर आ रहे हैं तथा डॉक्टर भी हैरान है। फिलहाल बच्चा पूरी तरह स्वस्थ है, हालांकि उसे अभी अस्पताल में रखा गया है।

ऑपरेशन से पैदा हुआ बच्चा
जानकारी अनुसार जौनपुर जनपद के शंकरमंडी इलाके के रहने वाले हंसराज मौर्य की पत्नी गुंजा मौर्या गर्भवती थी। गर्भवती गुंजा को कुत्तूपुर बाजार में स्थित एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा है कि प्रसव पीड़ा होने के बाद डॉक्टरों द्वारा नॉर्मल डिलीवरी कराने का प्रयास किया गया लेकिन नार्मल डिलीवरी ना होने की स्थिति में महिला का ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन होने के बाद महिला ने एलियन जैसा दिखाई देने वाले बच्चे को जन्म दिया। बालक का जन्म होने के बाद डॉक्टर और महिला के परिजन हैरान रह गए।

काफी मोटी है शरीर के ऊपर की चमड़ी
डॉक्टरों ने बताया कि बच्चे के शरीर के ऊपरी हिस्से की चमड़ी काफी मोटी है। इसके अलावा बच्चे के शरीर के कई अंग भी पूरी तरह विकसित नहीं हो पाए हैं। शरीर के अंग विकसित ना होने और चमड़ी मोटी होने के चलते बच्चा एलियन जैसा दिखाई दे रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि बच्चा पूरी तरह स्वस्थ है हालांकि उसकी देखभाल की जा रही है। एलियन जैसा बच्चा पैदा होने के चलते बच्चे के परिवार के लोग काफी चिंतित हैं। वही बच्चे को देखने के लिए हंसराज मौर्या के गांव और उनके रिश्तेदार भी अस्पताल में पहुंच रहे हैं। एलियन जैसा बच्चा पैदा होने के चलते तरह-तरह की चर्चा चल रही है।

हजार में मात्र 1-2 केस ऐसे मिलते हैं
इस बारे में चिकित्सकों से बात किया गया तो डॉक्टर संदीप मौर्या ने बताया कि म्यूटेशन के चलते ऐसी समस्या हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे मामले बहुत कम ही देखे जाते हैं। एक हजार बच्चों में कभी कभार 1-2 ऐसे बच्चों का जन्म होता है। उन्होंने यह भी कहा कि बचा पूरी तरह स्वस्थ है, हालांकि वह कब तक जीवित रह पाएगा यह कहा नहीं जा सकता है।

Recommended Video

    नहीं देखी होगी कभी भी आपनें ऐसी मारपीट, वीडियो देखकर खौल उठेगा खून

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+