पारसनाथ यादव की बहू उर्वशी सिंह जिला पंचायत चुनाव में आजमा रही हैं अपना भाग्य, लंदन रिटर्न व IIM से है पासआउट
पारसनाथ यादव की बहू उर्वशी सिंह जिला पंचायत चुनाव में आजमा रही हैं अपना भाग्य, लंदन रिटर्न व IIM से है पासआउट
जौनपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में इस बार बॉलीवुड एक्ट्रेस दीक्षा सिंह और लंदन रिटर्न व आईआईएम से पासआउट उर्वशी सिंह यादव भी अपना भाग्य आजमाने के लिए चुनावी मैदान में हैं। बता दें कि उर्वशी सिंह यादव पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवंगत पारसनाथ यादव की पुत्र-वधू है। उर्वशी जौनपुर जिले में वार्ड नंबर 51 से जिला पंचायत का चुनाव लड़ रहीं है। तो वहीं, जौनपुर सीट पर सूबे के कई राजनीतिक दिग्गज किस्मत आजमा रहे हैं, जिसके चलते चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है।

Recommended Video
कौन है उर्वशी सिंह यादव
उर्वशी सिंह यादव की पढ़ाई की बात करें तो उन्होंने 10वीं और 12वीं की पढ़ाई मेरठ से पूरी की। इसके बाद एमिटी यूनिवर्सिटी से बीटेक किया। बीटेक के बाद एमबीए करने के लिए वह लंदन चल गई। यहां उन्होंने आईआईएम से एमबीए किया। उनके पिता महेंद्र पाल सिंह एक आईपीएस ऑफिसर हैं। तो वहीं, उनकी मामा राजेंद्र सिंह राणा अखिलेश यादव सरकार में राज्य मंत्री थे। बता दें कि पूर्व कैबिनेट मंत्री और मिनी मुलायम कहे जाने वाले स्व. पारसनाथ यादव के छोटे बेटे वेद यादव से उर्वशी यादव की शादी हुई है।
परदादा ने दी थी चौधरी चरण सिंह को चुनाव में मात
खबरों के मुताबिक, उर्वशी सिंह यादव के परदादा ठाकुर विजय पाल सिंह राजनीति का जाना-माना नाम हैं। उनके परदादा ठाकुर विजय पाल सिंह ने 1971 के लोकसभा चुनाव में मुजफ्फरनगर से चौधरी चरण सिंह को चुनाव में मात दी थी। उनके जेठ लकी यादव भी मल्हनी से विधायक हैं। अब उर्वशी सिंह यादव भी वार्ड नंबर 51 से जिला पंचायत का चुनाव लड़ रहीं है। ऐसा माना जा रहा है कि यदि वो जीतती हैं तो सपा से जिला पंचायत अध्यक्ष की प्रत्याशी भी घोषित हो सकती हैं।
उर्वशी ने क्या कहा?
पंचायत चुनाव की रणनीति के बारे में उर्वशी ने बताया कि उनके पति का राजनीतिक अनुभव और अपने मैनेजमेंट की पढ़ाई का उपयोग करके वह अपने क्षेत्र का बेहतर विकास कर सकती हैं। फिलहाल उनकी प्राथमिकता क्षेत्र में शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी व्यवस्था को ठीक करना है।












Click it and Unblock the Notifications