Ram Mandir: जौनपुर से अयोध्या तक चलेंगी 5 बसें, ऐसे करें बुक, IAS की नौकरी छोड़ चुके अभिषेक की अनूठी पहल
Ram Mandir: अयोध्या राम मंदिर का दर्शन पूजन करने की इच्छा रखने वाले जौनपुर के रहने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। इस की नौकरी छोड़ने के बाद फिल्मी दुनिया में कदम रखने वाले अभिषेक सिंह द्वारा जौनपुर से अयोध्या के बीच निशुल्क बस सेवा शुरू करने का ऐलान किया गया।
अभिषेक सिंह ने खुद वीडियो जारी करते हुए इसके बारे में जानकारी दी है। यह भी कहा की जौनपुर से अयोध्या के बीच पांच बसें चलाई जाएंगी। अभिषेक सिंह द्वारा इसके लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है तथा व्हाट्सएप पर भी मैसेज भेज कर बस की बुकिंग कराई जा सकती है।

दरअसल, अभिषेक सिंह ने पिछले साल आईएएस की नौकरी से इस्तीफा दे दिया था। नौकरी से इस्तीफा देने के बाद अभिषेक सिंह ने फिल्मी दुनिया में कदम रखा और फिल्मों में रोल करना शुरू कर दिया। हाल ही में अभिषेक सिंह का एक रैप सॉन्ग भी आया है। वहीं कयास यह भी लगाया जा रहा है कि अभिषेक सिंह जौनपुर से लोकसभा से चुनाव लड़ सकते हैं।
जानकारों का कहना है कि लोकसभा चुनाव और लोगों के बीच अपनी लोकप्रियता बढ़ाने के लिए अभिषेक सिंह द्वारा जौनपुर से अयोध्या के बीच बस सेवा संचालित करने का ऐलान किया गया है। यह ऐलान करने के बाद अभिषेक सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं।
बस सेवा प्रारंभ करने की जानकारी देते हुए अभिषेक सिंह ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा है कि " मेरे आदरणीय जौनपुरवासियों, उत्तर प्रदेश के लिए यह बहुत ही गर्व की बात है कि श्री रामलला का मंदिर जिसकी पूरे विश्व को सैकड़ों वर्षों से प्रतीक्षा थी, वह उत्तर प्रदेश के श्री अयोध्या धाम में स्थापित है।
हमें गर्व है कि हम उत्तर प्रदेश के वासी हैं और उत्तर प्रदेशवासी होने के नाते ये कामना तो सबकी ही है कि हम अयोध्या जाकर श्री रामलला के दर्शन करें, तो इसी उद्देश्य से हमने ऐसा प्रबंध किया है कि प्रत्येक दिन जौनपुर से 5 बसें चलेंगी वह भी निःशुल्क और राम भक्तों को अयोध्या ले जाकर दर्शन करवाएंगी।
इन बसों का नाम होगा जौनपुर निषाद रथ। जिस प्रकार निषादराज जी ने भगवान श्री राम जी को नदी के पार पहुंचाया उसी प्रकार से ये बसें श्री राम भक्तों को ले जा कर भगवान श्री रामलला के दर्शन कराएंगी।
ये बसें हर दिन सुबह 7 बजे जौनपुर से चलेंगी और 10 बजे अयोध्या पहुंचेंगी । सुबह 10 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक आप अपने परिवार के साथ श्री अयोध्या धाम का भ्रमण कर भगवान श्री राम के दर्शन कीजिए और उसी दिन शाम को 4 बजे वहां से वापसी के लिए ये बस चलेंगी और शाम को 7 बजे ये जौनपुर पहुंचेंगी।
मुझे पूर्ण विश्वास है यह धार्मिक यात्रा आपके व आपके परिवार के जीवन में यश, कीर्ति व ढ़ेर सारी खुशियाँ लेकर आएगी। भगवान श्री रामलला के नाम अपना पूरा एक दिन देने के लिए अपना पंजीकरण दिए गए नम्बर पर Whatsapp करें। 7800011101"












Click it and Unblock the Notifications