UP CRIME: मामा को दिया कर्ज वापस मांगने गया तो भांजे के काट दिये दोनों हाथ
jaunpur news, जौनपुर। यूपी के जौनपुर में बख्शा थानाक्षेत्र के मखदूमपुर गांव में बीते 9 जनवरी को एक युवक के दोनों हाथ काट देने के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि युवक ने अपने मामा को उधार पैसे दिए थे। जब वह अपने इन पैसों को वापस मांगने गया तो उन्होंने पहले तो युवक की पिटाई कर दी और फिर बेरहमी से उसके दोनों हाथ काट कर फरार हो गया।

क्या है पूरा मामला
सुजानगंज थानाक्षेत्र के पोखरा गांव में रहने वाले राजेश बिंद ने तहरीर दी कि उसके भाई राकेश बिंद ने क्षेत्र के मखदूमपुर रहने वाले राम आसरे बिंद को 30 हजार रुपए उधार दिए थे जिसको लौटाने में वह अक्सर कुछ न कुछ बहाने बना देता था।

घर बुलाकर काट दिए दोनों हाथ
बीते 9 जनवरी को राकेश को राम आसरे बिंद, लाल बहादुर बिंद व एक अज्ञात व्यक्ति ने उधार लिए पैसे देने के लिए अपने घर बुलाया था। यहां उसके धोखे से नशीला पदार्थ खिलाकर औंका इंटर कॉलेज के पास ले गए। वहां उसकी पिटाई करने के बाद धारदार हथियार से दोनों हाथ काट दिए। राकेश लहूलुहान होकर बेहोश हो गया और आरोपी उसे उसी हालत में छोड़कर भाग गए। जानकारी मिलते ही परिजनों ने राकेश को अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। बता दें, भाई की तहरीर पर पुलिस ने रविवार को मामला दर्ज कर दो लोगों को हिरासत में भी लिया है।

जांच के बाद होगी आगे की कार्रवाई
अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार पांडेय का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications