जौनपुर: ताजिया जुलूस में 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारों पर पुलिस ने बताया ये सच
जौनपुर में ताजिया जुलूस निकालते समय एक शख्स द्वारा लगाया गया पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा, पुलिस द्वारा की जा रही जांच। लकड़ी खेलने के दौरान नारा लगाते समय का Video हुआ वायरल
जौनपुर, 10 अगस्त: जौनपुर जिले में ताजिया जुलूस निकालते समय एक शख्स द्वारा पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाया गया। इस दौरान वहां पर मौजूद किसी व्यक्ति ने इसका वीडियो बना लिया और अब यही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस द्वारा जारी बयान में बताया गया कि लकड़ी खेलते समय एक पक्ष पाकिस्तान बना था और दूसरा हिंदुस्तान बना था। इस दौरान पाकिस्तान बने सख्त द्वारा नारेबाजी की गई।

भानपुर गांव का बताया जा रहा मामला
वायरल वीडियो जौनपुर जिले के सुरेरी थाना क्षेत्र के भानपुर गांव का बताया जा रहा है। मंगलवार को यहां ताजिया जुलूस निकला था जुलूस में मातमी प्रदर्शन के दौरान जुलूस में शामिल लोगों द्वारा लकड़ी खेला जा रहा था। इसी खेल के दौरान ही एक शख्स द्वारा पाकिस्तान जिंदाबाद तो दूसरे शख्स द्वारा हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए। वीडियो देखने से पता चलता है कि नारेबाजी करने के बाद दोनों शख्स एक दूसरे के ऊपर लाठी से वार करने लगते हैं।

वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा वायरल
बुधवार को सुबह में एक व्यक्ति द्वारा इस वीडियो को ट्वीट कर जौनपुर पुलिस से शिकायत की गई। ट्वीट पर पुलिस द्वारा जवाब भी दिया गया। हालांकि उसके बाद यह वीडियो तेजी से वायरल होने लगा। बुधवार को दोपहर बाद तक दर्जनों लोगों ने इसे ट्वीट कर शिकायत किया। इसके अलावा सोशल मीडिया के अन्य प्लेटफार्म पर भी वीडियो को तेजी से शेयर किया जा रहा।

पुलिस द्वारा बताई गई सच्चाई
वीडियो वायरल होने के बाद जौनपुर पुलिस द्वारा बताया गया कि ताजिया दफन के उपरांत लकड़ी खेला जा रहा था, जिसमें एक पक्ष हिंदुस्तान वह दूसरा पक्ष पाकिस्तान बना हुआ था। उसी खेल के दौरान यह नारेबाजी की गई है। प्रकरण की विस्तृत जांच की जा रही है कि इसके पीछे कोई दुर्भावना तो नहीं न है। जौनपुर पुलिस के अनुसार पूरी जांच करने के बाद आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications