Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

गृह प्रवेश के दौरान नई नवेली दुल्हन ने दूल्हे को जड़ा थप्पड़, फिर लौट गई मायके

गृह प्रवेश के दौरान नई नवेली दुल्हन ने दूल्हे को जड़ा थप्पड़, फिर लौट गई मायके

जौनपुर, जून 22: हैरान कर देने वाली खबर उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले से है। यहां एक नई नवेली दुल्हन ने गृह प्रवेश के दौरान ससुराल की चौखट पर पहुंचते ही दूल्हे को थप्पड़ जड़ दिया। इतना ही नहीं, वो दुल्हन का लिबास उतारकर सादे कपड़े में अपने मायके चली गई। बात बिगड़ी तो मामला थाने पहुंच गया। थाने में घंटो तक पंचायत चली, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। वहीं, अब यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना गया है।

new bride slaps the groom during the house entry

क्या है पूरा मामला
दरअसल, यह मामला जौनपुर जिले के लवायन गांव का है। प्राप्त समाचार के मुताबिर, गांव निवासी एक युवक की शादी खेतासराय थाना क्षेत्र के एक गांव में 20 जून को तय थी। नियत तिथि को गाजे बाजे के साथ बारात खेतासराय थाना क्षेत्र के गांव निवासी दुल्हन के घर पहुंची। धूम धाम से विवाह संपन्न कराया गया। दूसरे दिन रविवार की सुबह दुल्हन विदा होकर दूल्हे के घर पहुंची। नई दुल्हन की गाड़ी द्वार पर आते ही महिलाएं मंगल गान करने लगीं। दूल्हे की बहने और भाभियां हंसी ठिठोली करती दुल्हन को गाड़ी से नीचे उतार गृह में प्रवेश की तैयारी में जुटी थीं।

दुल्हे को जड़े कई थप्पड़
गृह प्रवेश के दौरान दूल्हन ने अचानक से दुल्हे पर हमला कर दिया और उसे कई चाटे जड़ दिए। अचानक कई थप्‍पड़ खाने के बाद दूल्‍हे को जब तक कुछ समझ आता तक तक दूल्‍हन का गुस्‍सा सातवें आसमान पर था। क्रोध से भरी दूलहन ने ससुराल पक्ष के लोगों को भी चेतावनी देते हुए घर से जाने का फरमान सुना दिया। इसके बाद दूल्‍हे के घर परिवार के साथ मौजूद पड़ोसियों तक में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

प्रेत बाधा की जताई अशांका
पहले तो लोगों ने सोचा कि दुल्हन पर कोई प्रेत बाधा चल रही है। झाड़फूंक के लिए ओझा भी बुला लिया गया। दूल्हा पक्ष का आरोप है कि उसने खुद स्वीकार किया कि उसका एक युवक से वर्षो से प्रेम प्रसंग चला आ रहा है। वह उसी के साथ रहना चाहती है। फिर वधू पक्ष के लोगों को बुलवाकर मामला थाने लाया गया। घंटो चली पंचायत के बाद भी दुल्हन राजी नहीं हुई। बाद में वह दुल्हन का जोड़ा उतार सादे लिबास में वापस मायके लौट गई।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+