30 साल से रोज दुल्हन की सजता है यह शख्स, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

जौनपुर। उत्तर प्रदेश का जौनपुर शहर जहां 66 साल के चिंताहरण चौहान नाम के बुजुर्ग पिछले 30 साल से रोजाना दुल्हन की तरह सजते-संवरते हैं। लाल साड़ी पहनते हैं, हाथ में लाल चूड़िया, बिंदी लगाते हैं। यही नहीं नाक में नथुनी भी पहनते हैं। पहले लोग मजाक उड़ाते थे, लेकिन जब इसके पीछे का कारण पता चला तो लोग उनको समझने लगे हैं।

दिलचस्‍प है कहानी

दिलचस्‍प है कहानी

चिंताहरण चौहान जौनपुर जिले के जलालपुर के हौजखास गांव में रहते हैं। वह रोज सुबह उठने के बाद दुल्हन की तरह वह ये सब अपनी मौत को टालने के लिए करते हैं। दरअसल, मजदूरी करने वाले चिंताहरण ने जब तीसरी शादी की थी तो एक के बाद एक उसके 14 रिश्‍तेदारों की मौत हो गई। न्यूज18 के मुताबिक, चिंताहरण के अनुसार, 14 साल की उम्र में उसकी पहली शादी हुई थी। शादी के कुछ ही महीनों के बाद उसकी पत्‍नी की मौत हो गई। 21 साल की उम्र में वह ईंट भट्ठे पर काम करने के लिए पश्चिम बंगाल के दिनाजपुर चला गया। वहां वह ईंट भट्ठे पर काम करने वाले लोगों के लिए पास की दुकान से खाना और अन्‍य चीजें खरीदकर लाता था। ऐसे में उसकी दोस्‍ती दुकान मालिक से हो गई। वह बंगाली था।

बंगाली लड़की से की दी शादी, और ​छोड़ दिया

बंगाली लड़की से की दी शादी, और ​छोड़ दिया

25 साल की उम्र में उसने दुकान मालिक की बेटी से शादी कर ली। चिंताहरण का परिवार इस शादी से खुश नहीं था। परिजनों के विरोध के चलते वह अपनी पत्नी को बंगाल में ही छोड़कर जौनपुर चला आया। इसके कुछ​ दिनों बाद पत्‍नी ने आत्‍म‍हत्‍या कर ली। जौनपुर में परिवारवालों ने उसकी तीसरी शादी करवा दी, जिसके कुछ महीने बाद ही वह बीमार पड़ गया। धीरे-धीरे पिता राम जीवन, बड़ा भाई छोटू, उसकी पत्‍नी इंद्रावती, भाई के दो बेटे, उसके छोटा भाई बड़ऊ की मौत हो गई। इसके बाद उसके भाई की तीन बेटियों और चार बेटों की भी मौत हो गई।

सपने आई दूसरी पत्‍नी और रखी थी शर्त

सपने आई दूसरी पत्‍नी और रखी थी शर्त

चिंताहरण का दावा है कि परिवार में लगातार मौतों की वजह से वह बहुत परेशान था। अचानक उसके सपने में दूसरी पत्‍नी आने लगी। वह उसके सपने में आकर उसे डराने लगी और तेज-तेज रोने लगी। उसने सपने में ही पत्नी से माफी मांगी तो उसने शर्त रखी कि अगर तुम रोजाना दुल्‍हन की तरह सजकर रहोगे तो मैं तुम्‍हें छोड़ दूंगी। अपनी जान के लिए वह इस बात पर राजी हो गया। चिंताहरण का दावा है कि जिस दिन से से दुल्हन की तरह तैयार हो रहा है, उस दिन से उसके घर में मौतें रुक गई हैं। उसकी और उसके दो बेटों रमेश व दिनेश का स्‍वास्‍थ्‍य बेहतर होने लगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+