जौनपुर: रेलवे ट्रैक पर तड़पती रही प्रेमिका और प्रेमी की चली गई जान, देखने वालों की कांप गई रूह
प्यार में एकदूसरे के साथ जीने-मरने की कसम खाने के बाद प्रेमी युगल रविवार को जौनपुर-शाहगंज रेलवे स्टेशन के बीच यूनुसपुर गांव के समीप गोदान एक्सप्रेस के सामने कूद गए। तेज रफ्तार में चल रही ट्रेन की चपेट में आने से प्रेमी क
जौनपुर, 28 अगस्त: प्यार में एकदूसरे के साथ जीने-मरने की कसम खाने के बाद प्रेमी युगल रविवार को जौनपुर-शाहगंज रेलवे स्टेशन के बीच यूनुसपुर गांव के समीप गोदान एक्सप्रेस के सामने कूद गए। तेज रफ्तार में चल रही ट्रेन की चपेट में आने से प्रेमी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि प्रेमिका घायल होकर वहां काफी देर तक तड़पती रही। स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल प्रेमिका को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका उपचार चल रहा है। वहीं सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिसमृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करने के लिए भेज दी।

घरवाले शादी के लिए नहीं थे तैयार
जौनपुर जिले के खेतासराय कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला 22 वर्षीय मदनलाल नामक युवक और उसी बस्ती में रहने वाली एक युवती के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनो एक दूसरे से चोरी छुपे मुलाकात करते थे, जिसकी जानकारी बस्ती और गांव के लोगों को हो गई। उसके बाद दोनों के परिजनों ने उन्हें मिलने से रोका। पुलिस अधिकारियों की माने तो दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते थे लेकिन परिवार वाले राजी नहीं थे।

10 बजे दोनों घर से हुए फरार
ग्रामीणों की माने तो परिवार की रजामंदी ना होने के चलते दोनों एक दूसरे के साथ जीने मरने की कसम खाए और रविवार को सुबह 10 बजे घर से फरार हो गए। इस दौरान दोनों किसी तरह यूनुसपुर गांव में रेलवे ट्रैक के किनारे पहुंचे। दोपहर में मुंबई से गोरखपुर जा रही गोदान एक्सप्रेस के सामने दोनों छलांग लगा दिए। तेज रफ्तार में चल रही ट्रेन की चपेट में आने से प्रेमी मदनलाल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि प्रेमिका गंभीर रूप से घायल होकर रेलवे ट्रैक पर तड़पती रही।

स्थानीय लोगों ने पुलिस को दिया सूचना
घटना के कुछ देर बाद स्थानीय नागरिक जब मौके पर पहुंचे तो वहां पर प्रेमी का शव पड़ा हुआ था जबकि गंभीर रूप से घायल प्रेमिका तड़प रही थी। लोगों ने प्रेमिका को अस्पताल पहुंचाने के साथ ही पुलिस को घटना की जानकारी दी। थाना प्रभारी यजुवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि उनके पास से मिले कागजात के आधार पर दोनों की पहचान की गई और उनके परिजनों को सूचना दिया गया। मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications