जौनपुर: BJP कार्यकर्ताओं ने पुलिसकर्मी के साथ की मारपीट, पार्टी के झंडे से जूता पोछने का लगाया आरोप

Jaunpur News, जौनपुर। लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Elections 2019) के छठें चरण के दौरान जौनपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिसकर्मी के साथ जमकर मारपीट की। खबर आ रही है कि इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर पत्थराव भी किया। हंगामें और पत्थाव की सूचना पर मौके पर भारी पुलिस बल पहुंच गया है। फिलहाल स्थित काबू में बताई जा रही है।

Lok Sabha Elections 2019 BJP workers beat policeman

जानकारी के अनुसार, जौनपुर जिले के शाहगंज अकबरपुर के बूथ नंबर 369 पर वोटिंग के दौरान हंगामा हो गया। बताया जा रहा है कि बूथ पर भाजपा का झंडा लगा हुआ था। जिसे एक पुलिसकर्मी ने वहां से हटाया दिया। इस दौरान पुलिसकर्मी के हाथ से झंडा नीचे गिर गया। तभी भाजपा कार्यकर्ता की नजर उस पर पड़ गई। कार्यकर्ता का आरोप है कि पुलिसकर्मी पार्टी के झंडे से अपनी जूता साफ कर रहा था। जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने पकड़ कर पुलिसकर्मी की पिटाई कर दी।

वहीं, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनिल कुमार ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम अकबरपुर के खुटहन मतदान केंद्र पर पुलिसकर्मी एक पार्टी का झंडा हटा रहा था। इसी दौरान झंडा नीचे गिर गया। तभी पार्टी के लोगों ने उससे वाद विवाद करना शुरु कर दिया। उन्हें ऐसा लगा की पुलिसकर्मी झंडे से जूता साफ कर रहा है, जबकि ऐसा नहीं था। सूचना पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। फिलाहल केंद्र पर मतदान जा रही है, सुरक्षा व्यवस्था जैसी कोई समस्या नहीं है। वहीं, इस मामले का चुनाव आयोग ने भी संज्ञान लिया है।

ये भी पढ़ें:- जौनपुर सीट पर क्या हैं जीत-हार के पुराने सियासी आंकड़े

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+