जौनपुर में सर्राफ कारोबारियों के यहां चल रही IT Raid हुई खत्म, 50 करोड़ से अधिक की मिली संपत्ति

जौनपुर में सर्राफ कारोबारियों के यहां चल रही IT Raid हुई खत्म, 50 करोड़ से अधिक की मिली संपत्ति

जौनपुर, 03 फरवरी: कीर्ति कुंज ग्रुप आफ कंपनीज और गहना कोठी ज्वेलर्स के ठिकानों पर पिछले तीन दिन से इनकम टैक्स विभाग की छापेमारी जारी थी, जो बुधवार की रात खत्म हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों सर्राफ कारोबारियों के छह प्रतिष्ठानों से मिले कागजात, नकदी और अन्य स्टॉक में कुल 50 करोड़ रुपए की आय से अधिक संपत्ति का पता चला है। इसके अलावा बड़ी संख्या में गहने भी मिले हैं। तो वहीं, इसका पूरा आकलन करने में अभी दो से तीन दिन का समय लगेगा।

IT Raid ends in Jaunpur property worth more than 50 crores with Saraf traders

इनकम टैक्स विभाग की टीम ने दोनों सर्राफ कारोबारियों के सभी ठिकानों पर पुलिसबल के साथ छापेमारी की थी। छापेमारी के दौरान आईटी टीम को पता चला कि सबसे अधिक संपत्ति फर्म मालिकों ने जमीन, कंस्ट्रक्टशन और मैरिज लॉन में किया है जिसका कोई रिकार्ड नहीं है। अधिकारियों के मुताबिक, मैरिज लॉन में असीमित रुपए निवेश किया गया है। इसके अतिरिक्त घर में ज्यादा मात्रा में आभूषण प्राप्त हुए हैं। इस दौरान टीम को 50 करोड़ से अधिक की आय से अधिक संपत्ति का पता चला। इस दौरान कुछ दस्तावेज मिले, जिसपर टीम को संदेह हुआ है।

Recommended Video

    IT Raid Jaunpur: सर्राफा कारोबारियों के ठिकानों से 50 करोड़ की संपत्ति बरामद | वनइंडिया हिंदी

    इनकम टैक्स विभाग की टीम वो दस्तावेज अपने साथ ले गई है। आयकर की टीम अभी 2 से 3 दिन का वक्त आकलन में और ले सकती है। दस्तावेज के आधार पर यह मिलान हो रहा है कि किस फ़र्म से कितनी संपत्ति अर्जित की गई है। आयकर की टीम की वजह से अधिकांश इलाके के ज्वेलर्स और छोटे कारोबारियों की दुकानें बंद रहीं। जौनपुर में आई टीम की छापेमारी की कार्रवाई आयकर निदेशक राजेश सिंह के नेतृत्व में पूरी की गई।

    चर्चा का विषय बनी छापेमारी
    इनकम टैक्स विभाग की छापेमारी पूरे शहर में चर्चा का विषय बनी रही। रास्ते से होकर गुजरने वाला हर व्यक्ति फर्म के बाद आयकर विभाग की गाड़ियां और पुलिस बल देख कर रुक जाता। 2 दिन से अधिक चलने वाली छापेमारी पूरे जिले में चर्चा का विषय है। स्थानीय लोग इसे अलग अलग तरह से देख रहे हैं। चुनाव नजदीक होने के कारण इसे दल से भी जोड़ कर देखा जा रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+