जौनपुर: अनियंत्रित होकर पुलिया में घुसी तेज रफ्तार कार, चार लोगों की मौत

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में रविवार देर रात एक तेज रफ्तार कार पुलिया में घुस गई। हादसे में कार सवार ड्राइवर सहित चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचित किया। परिजनों ने बताया कि सभी लोग गोरखपुर दवा लेने गए थे, इलाज कराकर वापस घर आ रहे थे।

four people killed in road accident near jaunpur

कार के उड़े परखच्चे

सिकरारा थाना क्षेत्र के समाधगंज बाजार के कुरनी गांव के मोड़ पर गोरखपुर से प्रयागराज जा रही एक कार अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराती हुई पुलिया के अंदर ही घुस गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार रामदास विश्वकर्मा 60 वर्ष, पद्मा विश्वकर्मा पत्नी रामदास विश्वकर्मा 58 वर्ष, चालक रामविलास पुत्र अभिनंदन 40 वर्ष, राजेंद्र विश्वकर्मा पुत्र रामदास विश्वकर्मा 35 वर्ष निवासी पकड़ी थाना प्रयागराज की मौके पर ही मौत हो गई।

four people killed in road accident near jaunpur

दवा लेकर वापस आ रहे थे सभी लोग

ग्रामीणों ने डायल 100 पर पुलिस और सिकरारा थाने पर सूचना दी। सूचना पाकर प्रभारी एसएचओ सिकरारा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और शवों को ग्रामीणों की सहायता से बाहर निकाला। पुलिस दुर्घटनाग्रस्त कार को क्रेन की सहायता से पुलिया से निकलवाकर थाना ले आई। सभी मृतकों के शवों को जिला के मर्चरी हाऊस में रखवाया गया और मृतकों के परिजनों को गाड़ी में मिले कागजातों के आधार पर सूचना दी गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+