UP: शादी की रात चुपके से भाग गई थी दुल्हन, मुहूर्त के बाद लौटी, अब हो रही है तारीफ, जानिए पूरा मामला

UP News: उत्तर प्रदेश के जौनपुर में एक दुल्हन शादी के दिन ही अपने घर से फरार हो गई थी। हालांकि मुहूर्त बीत जाने के बाद वापस लौट आई। दुल्हन के आने के बाद लोग उसकी तारिफ कर रहे हैं।

bride secretly ran away on the wedding night in Jaunpur UP

UP Jaunpur News: साल 2017 में रत्ना सिन्हा के निर्देशन में आई फिल्म ' शादी में जरूर आना' तो आप लोगों ने देखी ही होगी। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के जौनपुर से सामने आया है। जौनपुर में एक युवती आईएएस अधिकारी बनना चाहती है।

शादी तय हो जाने के बाद शादी के दिन युवती अपने घर से फरार हो गई। सब कुछ तो फिल्म की तरह ही रहा लेकिन एन वक्त पर दूल्हन की कजिन शादी के लिए तैयार हो गई और दूल्हे से उसकी शादी करा दी गई। हालांकि मुहूर्त बीत जाने के बाद दुल्हन वापस लौटी तो लोगों को सच्चाई बताई।

भले ही शादी के दिन दुल्हन के भाग जाने के बाद लोग तरह-तरह की बात कर रहे थे लेकिन वापस आने के बाद जब उसने परिवार वालों को सच्चाई बताई तो लोग उसकी तारीफ कर रहे हैं। परिवार वालों का भी कहना है कि वह जितना पढ़ना चाहती है उसे पढ़ाया जाएगा।

दरअसल, मामला जौनपुर जनपद के एक गांव का है। गांव की रहने वाली एक युवती की शादी मिर्जापुर निवासी एक युवक के साथ तय हुई थी। शनिवार को बारात धूमधाम से गांव में पहुंची लेकिन उससे पहले ही दुल्हन अपने घर से गायब हो गई थी।

दुल्हन के गायब हो जाने के बाद उसके घर वाले और दूल्हा व बाराती काफी परेशान हुए। हालांकि बाद में मान सम्मान की बात आने पर दुल्हन की कजिन के साथ उसकी शादी करवा दी गई। शादी संपन्न हो जाने के बाद बारात विदा हो गई।

इधर गायब हुए युवती की भी खोजबीन की जा रही थी और उसे गांव में ही स्थित प्राइमरी स्कूल से बरामद कर लिया गया। पकड़े जाने के बाद उसने बताया कि वह यूपीएससी की तैयारी करना चाहती है। शादी हो जाने के बाद वह तैयारी नहीं कर पाएगी।

यही कारण था कि वह अभी शादी नहीं करना चाहती है और इसीलिए वह अपने घर से चोरी-छिपे भागकर प्राइमरी स्कूल में छुप गई थी। भले ही शादी के समय युवती के फरार होने पर उसके परिजन नाराज थे लेकिन उसकी बात सुनकर परिजन खुश हैं।

परिजनों द्वारा बताया गया कि अब उसकी शादी उसके मर्जी से ही की जाएगी। यदि वह पढ़ लिखकर आईएएस अधिकारी बनना चाहती है तो इसके लिए परिवार के लोग भी उसका पूरा सहयोग करेंगे। गांव के लोग भी युवती के इस फैसले से काफी खुश हैं और उसकी तारीफ कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+