भाजपा नेत्री ने बिस्तर पर पिस्टल के साथ ली सेल्फी, फोटो हुई वायरल
jaunpur news, जौनपुर। यूपी के जौनपुर में चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का मामला सामने आया है। दरअसल, भाजपा महिला माेर्चा की जिला उपाध्यक्ष रिशू सिंह रिद्धिमा ने बिस्तर पर पिस्टल के साथ सेल्फी लेकर फेसबुक पर शेयर कर दी, जो वायरल हो गई। बावजूद इसके अभी तक कोई कार्रवाई नहीं होने पर लोगों ने प्रशासन द्वारा गठित स्क्रीनिंग कमेटी पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं।

इस सांचे में फिट बैठने पर मिलती है छूट
बता दें, जिला प्रशासन की प्राथमिकता में शामिल है ज्यादा से ज्यादा लाइसेंसी असलहों को जमा कराना। ऐसे में असलहा जमा करने से छूट देने के लिए कायदों के सख्त सांचे बनाए गए हैं। स्क्रीनिंग कमेटी में जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक और मुख्य अभियोजन अधिकारी को शामिल किया गया है।

किसके लिए बनी प्रक्रिया
लाइसेंस धारकों को असलहा जमा करने से छूट पाने के लिए जिलाधिकारी के यहां एक आवेदनपत्र देना होता है। उसमें उस कारण को दर्शाना होता है कि उनकी जान को खतरा क्यों है? असलहा जमा न कराना उनके लिए किस तरह जान की सलामती की वजह बन सकता है। स्क्रीनिंग कमेटी लाइसेंसियों के तर्क को अपने मानकों पर तराशने की बाद ही निष्कर्ष पर पहुंचती है।












Click it and Unblock the Notifications