Jaunpur में पत्नी का अंतिम संस्कार करने के बाद पति ने उठाया खौफनाक कदम

Jaunpur में पत्नी की मौत के बाद उसका अंतिम संस्कार कर के वापस आने के बाद पति ने भी उठाया गलत कदम, 3 दिन में दो मौत होने के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है

Jaunpur में बीमारी से एक महिला की मौत हो गई। पत्नी की मौत के दो दिन बाद उसके पति ने भी आत्महत्या कर लिया। बताया जा रहा है कि पत्नी की मौत के बाद से ही उसका पति सदमे में था। एक सप्ताह के भीतर परिवार में दो मौत होने के चलते परिवार के लोगों का रो रो कर बुरा हाल है। मौत की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। वहीं घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा चल रही है।

Jaunpur teti Bazar police news

बीमारी से हुई थी पत्‍नी की मौत
जौनपुर जिले के तेतीबाजार थाना अंतर्गत कपूरपुर गांव के रहने वाले 24 वर्षीय दीपक उर्फ सूरज की शादी 2 साल पहले 23 वर्षीय पूजा से हुई थी। बताया जा रहा है कि पूजा कोई दिन से बीमार चल रही थी। पूजा का उपचार चल रहा था इसी बीच बुधवार को पूजा की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पत्नी की मौत के बाद से ही दीपक घरवालों से भी बात करना छोड़ दिया था। पत्नी की मौत हो जाने के बाद से ही वह सदमे में था।

परिवार वाले नहीं करवाना चाहते थे पीएम
बताया जा रहा है कि पूजा के मौत के बाद उसका पति सूरज और उसके घर वाले पूजा का पोस्टमार्टम नहीं करवाना चाहते थे। हालांकि बीमारी से मौत के बाद सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और मृतक की लाश को कब्जे में लेकर नियमानुसार पोस्टमार्टम की कार्यवाही करवाई गई। 27 अक्टूबर को पोस्टमार्टम होने के बाद 28 अक्टूबर को पूजा का अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार करने के बाद परिवार के लोग घर वापस आए, इस दौरान सूरज किसी से बात भी नहीं कर रहा था।

अपने कमरे में लगा लिया फांसी
बताया जा रहा है कि शुक्रवार को पत्नी का अंतिम संस्कार करने के बाद घर आने पर रात में सूरज अपने कमरे में सोने चला गया। शनिवार की सुबह में काफी समय होने के बाद भी सूरज अपने कमरे से बाहर नहीं निकला तो परिवार के लोग उसके कमरे में उसे जगाने के लिए गए। कमरे में कच्चे मकान में बल्ली में कपड़े के सहारे फांसी लगाकर वह आत्‍महत्‍या कर लिया था। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सूरज के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+