घर के सामने खड़ी तीन साल की मासूम को कुचलकर निकल गई स्कूल बस

Jaunpur news, जौनपुर। यूपी के जौनपुर जनपद के केराकत कोतवाली क्षेत्र के भौरा गांव में एक स्कूली बस के नीचे आने से तीन वर्षीय मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। मौका पाते ही बस चालक बस लेकर फरार हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों व परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया। जिसके चलते अकबरपुर-बजरंग नगर मार्ग पर वाहनों की जाम लग गयी।

A three year old girl crushed by bus

बताया जाता हैं कि गाजीपुर जनपद के हाजीपुर निवासी राजू सोनकर की पत्नी नीतू सोनकर अपने बच्चों के साथ अपने मायके ग्राम भौरा में पिछले दो वर्षों से रह रही है। नीतू की पुत्री कली सोनकर तीन वर्ष घर के सामने खड़ी थी कि मंगलवार को सुबह 8 बजे स्कूली बच्चों को लेकर केराकत से बजरंगनगर जा रही बस ने बच्ची को कुचलते हुए भाग गयी।

घटना की सूचना मिलते ही आक्रोशित परिजनों के साथ ग्रामीणों ने शव को अकबरपुर-बजरंगनगर मार्ग पर रखकर जाम कर दिया। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी रामभवन यादव व कोतवाल सुनील दत्त मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा बुझा कर शान्त कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम हेतु भेज दिया। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+