घर में सो रही युवती को जहरीले कीड़े ने काटा, शादी के दिन उठी अर्थी
जौनपुर। उत्तर पद्रेश में खुटहन क्षेत्र के रामनगर गांव एक युवती की जहरीले जंतु के काटने से मौत हो गई। वह चारपाई पर सो रही थी, तभी ये घटना हुई। शनिवार को उसकी बारात आने वाली थी, लेकिन उसकी मौत हो से घर पर मातम छा गया और शादी की तैयारियां धरी रह गईं। संवाददाता के अनुसार, रामनगर गांव निवासी लक्ष्मीशंकर नाविक की पुत्री राधा देवी (19) की शनिवार को बारात आने वाली थी। उसके घर रिश्तेदार भी आ चुके थे। सभी शादी की तैयारी को अंतिम रूप देने में लगे थे।

मृतका के पिता ने बताया कि शाम को सभी लोग खा पीकर सो गए। राधा भी छप्पर के नीचे खाट बिछाकर सोई हुई थी। आधी रात को उसे महसूस हुआ कि उसके पैर में किसी ने काट लिया है। यह बात उसने अपने पिता को बताई। कुछ देर बाद वह बेहोश हो गई। आनन-फानन में परिजन उसे उपचार के लिए बदलापुर ले गए। यहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचित किए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

दूसरे दिन होनी थी शादी, हो गयी युवती की मौत
घटना उस समय घटित हुई वह रात्रि में चारपाई पर सो रही थी। पता चलने पर उसे सीएससी बदलापुर ले गए। जहां चिकित्सक ने गंभीर हालत देख उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय युवती ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। शादी से एक दिन पहले की रात उसकी मौत हो जाने से परिवार में कोहराम मचा है। जिस बेटी की डोली उठने का अरमान लिए पिता धूमधाम से विवाह की तैयारी में लगा था। बारात आने के दिन ही उसकी अर्थी उठानी पड़ गई। शादी का हर्षोल्लास मातम में बदल गया। परिवार समेत गांव में शोक का माहौल है।












Click it and Unblock the Notifications