कांस्टेबल ने की बेवफाई, बेटी संग मिल पत्नी ने तेजाब से नहलाया
जम्मू कश्मीर। पत्नी ने पति की दूसरी शादी करने पर बेटी संग मिलकर ऐसा कदम उठाया कि जानकर आप भी सहर जाएंगे।

कश्मीर के बानी इलाके के रहने वाले दीन मुहम्मद कश्मीर पुलिस में कांस्टेबल हैं। उनकी बीवी शमीमा अख्तर को दीन की दूसरी शादी करने का पता चला तो वो आग-बबूला हो गई।
गुस्साई शमीमा ने दीन के ऊपर तेजाब उड़ेल दिया। जिसमें दीन मुहम्मद बुरी तरह झुलस गए साथ ही शमीमा के हाथ और शरीर का कुछ हिस्सा भी इसमें झुलस गया।
तेजाब में झुलसे मियां-बीवी को कठुवा तालुका के अस्पताल में भर्ती कराया गया। दीन मुहम्मद की हालत नाजुक होने पर गवर्मेंट मेडिकल कॉलिज के लिए रेफर कर दिया गया।
शमीमा को प्राथमिक उपचार के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शमीमा के साथ उनकी बेटी के भी गिरफ्तार किया गया है।
दूसरी शादी से गुस्सा थी शमीमा
खबर के अनुसार, शमीमा और उसकी बेटी के अलावा दो और लोग भी दीन मुहम्मद पर तेजाब से हमला करने में शामिल थे।
शमीमा और दीन की शादी दस साल पहले हुई थी। शमीमा के कुछ दिन से शक था कि उसके शौहर का किसी दूसरी औरत से भी रिश्ता है।
हाल ही में शमीमा के इस बात का पता चला कि दीन मुहम्मद ने दूसरी शादी कर ली है, तो पति की बेवफाई का बदला लेने के लिए उसने बेटी संग मिलकर ऐसा खौफनाक कदम उठा दिया।












Click it and Unblock the Notifications