भारतीय सेना की कार्रवाई में पाक सेना की चार पोस्ट तबाह, भारी नुकसान

केरन सेक्टर पर भारतीय सेना ने दिया पाक को जवाब।

जम्मू। पाकिस्तान की ओर से लगातार जारी सीजफायर के उल्लंघन का भारतीय सेना ने कड़ा जवाब देते हुए पाकिस्तानी फौजियों की चार पोस्ट तबाह कर दी हैं। केरन सेक्टर पर हुई इस कार्रवाई में पाक सेना को भारी नुकसान हुआ है।

army

पिछले कुछ दिन से भारत-पाक बॉर्डर पर लगातार तनाव है। पाकिस्तान की ओर से लगातार फायरिंग हो रही है। इसमें सीमा से सटे गांवो के लोग घायल हो रहे हैं।

पाक सेना ने शुक्रवार को सारी हदें पार करते हुए आतंकियों को भारत की सीमा में भेजा जिन्होंने माचिल सेक्टर पर तैनात एक जवान को बेरहमी से मारते हुए उसके शव को भी विकृत कर दिया। इसके बाद पाक सेना की फायरिंग का कवर लेकर वो वापस भाग गए।

इसके बाद से सीमा पर लगातार फायरिंग हो रही है। सेना ने आज से केरन सेक्टर पर पाक सेना की चौकियों पर जोरदार हमला बोला।

सेना से जुड़े सूत्रों को मुताबिक भारतीय सेना के इस हमले में पाकिस्तानी फौजियों की चार पोस्ट पूरी तरह से तबाह हो गई जबकि पाक सैनिकों को भी बड़ा नुकसान हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+