राजनाथ बोले- दिल्ली में मिलेगा सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल, बनेगी आगे की रणनीति
जम्मू। कश्मीर दौरे के बाद सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने जम्मू का भी दौरा किया। जहां 18 प्रतिनिधिमंडलों ने ऑल पार्टी डेलिगेशन से मुलाकात की।

कश्मीर के बाद जम्मू में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल
इस दौरान सभी ने कश्मीर के हालात पर चिंता जताई। जम्मू में प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात के बाद राजनाथ सिंह ने बताया कि डेलिगेशन ने जम्मू और कश्मीर के कई इलाकों का दौरा किया और लोगों से बातचीत की।
राजनाथ सिंह ने कहा कि मैं जानता हूं कि जब जम्मू-कश्मीर राज्य की चर्चा करते हैं तो इसमें जम्मू, कश्मीर और लद्दाख तीन भाग हैं।
प्रतिनिधिमंडल कश्मीर जा चुका है, जम्मू भी हो गया लेकिन जल्दी ही आगे मैं ये कोशिश करूंगा कि एक बार लद्दाख भी जाकर, वहां के लोगों के साथ सीधा संवाद स्थापित करूं।
दिल्ली में बनेगी आगे रणनीति
अभी तक लोगों के साथ हुई बातचीत काफी अच्छी रही। डेलीगेशन में बहुत सारे ऐसे सदस्य थे जो जम्मू-कश्मीर के हालात से परिचित नहीं थे। उन्हें भी जम्मू-कश्मीर के हालात के संदर्भ में जानकारी हासिल हुई है।
राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि मैं समझता हूं कि जब कभी भी जम्मू-कश्मीर का सवाल संसद में खड़ा होगा तो सभी का हम सबको सहयोग प्राप्त होगा।
केंद्रीय गृहमंत्री ने बताया कि ऑल पार्टी डेलिगेशन के जम्मू-कश्मीर के दौरे के बाद दिल्ली में फिर मिलेगा। जिसमें यहां हुई बातचीत पर चर्चा होगी। साथ ही ये निष्कर्ष निकाला जाएगा कि आगे क्या करना चाहिए? साथ ही सरकार इस पर एक एक्शन प्लान तैयार करेगी।












Click it and Unblock the Notifications