कश्मीर: सुरक्षा बलों की फायरिंग में 22 साल के प्रदर्शनकारी युवक की मौत
जम्मू कश्मीर। कश्मीर घाटी में हिजबुल कमांडर बुरहान वानी के मारे जाने के बाद विरोध-प्रदर्शनों को सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है।

घाटी में भारत विरोधी प्रदर्शनकारियों के आज एक बार फिर सड़क पर उतरने के बाद उनको काबू में करने के लिए सुरक्षा बलों को गाली चलानी पड़ी। सुरक्षा बलों की गोली से 22 साल के एक युवक की मौत हो गई है।
22 साल के युवक की मौत की ये घटना बारामूला जिले के नदीहल सापोर की है। कश्मीर में अशांति को 77 दिन हो चुके हैं, घाटी के कई हिस्सों में पिछले ढाई महीने से लगातार कर्फ्यू है।
77 दिनों से जल रहा है कश्मीर
पिछले 77 दिनों से जारी हिंसा में 85 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 1000 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। प्रदर्शनकारी सुरक्षाबलों पर पत्थरबाजी करते हैं, जिसके बाद सुरक्षा बलों को जवाबी कार्रवाई करनी पड़ती है।
बीते रविवार को उरी में सेना के कैंप पर आतंकी हमले के बाद सेना और भी ज्यादा चौकसी बरत रही है। हालांकि इस हमले के बाद दो-तीन दिन तक सेना पर पत्थर फेंकने की घटनाएं कम हुईं लेकिन अब ये फिर से बढ़ रही हैं।
उरी हमले के बाद आतंकियों से भी सेना की मुठभेड़ रह-रह कर लगातार जारी है। हमले के बाद कई बार आतंकियों से सेना की मुठभेड़ हो चुकी है।
गुरूवार को भी बांदीपुरा में जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के बाद एक आतंकी को मार गिराया था। मंगलवार को भी उरी सेक्टर में दस आतंकियों को सुरक्षा बलों ने मारा था।












Click it and Unblock the Notifications