Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Z-Morh Tunnel: इंजीनियरिंग के इस अद्भुत नमूने का PM मोदी ने किया उद्घाटन, जानिए इस सुरंग की खासियत

Z-Morh Tunnel: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण Z-मोर्ह या सोनमर्ग सुरंग का उद्घाटन किया। यह सुरंग लद्दाख और जम्मू-कश्मीर के बीच हर मौसम में सुगम और सुरक्षित कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने के लिए बनाई गई है।

प्रधानमंत्री का यह दौरा देश की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में एक बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है, जो न केवल क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को बढ़ावा देगा, बल्कि पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूत करेगा।

Z-Morh Tunnel Inauguration

प्रधानमंत्री मोदी सोमवार सुबह 11:45 बजे सोनमर्ग सुरंग का दौरा किया और इस सुरंग का विधिवत उद्घाटन किया। इसके साथ ही, प्रधानमंत्री जनता को संबोधित भी करने वाले हैं, जिसमें इस सुरंग की महत्ता और इसके दूरगामी प्रभावों पर प्रकाश डालेंगे। उनका यह दौरा न केवल क्षेत्रीय विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि देश की सुरक्षा और सामरिक तैयारियों को भी मजबूत करता है।
ये भी पढ़ें: 'चलता है से नहीं चलेगा काम', स्वामी विवेकानंद की जयंती पर पीएम मोदी का युवाओं के नाम खास संदेश, कही बड़ी बात

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

जम्मू-कश्मीर पुलिस, अर्धसैनिक बल और सेना मिलकर इस कार्यक्रम के लिए सुरक्षा सुनिश्चित कर रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार, क्षेत्र में गश्त, तलाशी अभियान और निगरानी की जा रही है। संवेदनशील स्थानों पर शार्पशूटर्स तैनात किए गए हैं और ड्रोन के माध्यम से हवाई निगरानी भी की जा रही है। क्षेत्र पर चौबीसों घंटे नजर रखी जा रही है।

अधिकारियों ने कहा, "Z-मोर्ह सुरंग के पास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। बहुस्तरीय सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं और प्रधानमंत्री की सुरक्षा टीम, जिसमें SPG के जवान शामिल हैं, ने आयोजन स्थल की जिम्मेदारी संभाल ली है।" विशेष सुरक्षा समूह (SPG) भारत सरकार की वह एजेंसी है जो प्रधानमंत्री और उनके परिवार की सुरक्षा करती है।

Z-Morh सोनमर्ग सुरंग

Z-मोर्ह सुरंग श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर ₹2,400 करोड़ की लागत से बनाई गई है। यह 6.5 किलोमीटर लंबी रणनीतिक सुरंग लद्दाख क्षेत्र को पूरे साल सड़क मार्ग से जोड़ने में मदद करेगी। इस परियोजना पर काम मई 2015 में शुरू हुआ था और यह पिछले साल पूरा हो गया। इसका सॉफ्ट उद्घाटन फरवरी 2024 में किया गया था। यह सुरंग देश की रक्षा जरूरतों के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह चीन की सीमा के पास लद्दाख क्षेत्र को जोड़ती है। इसके साथ ही यह स्थानीय पर्यटन और अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा देगी।

Z-Morh सुरंग की विशेषताएं

  • यह सुरंग समुद्र तल से 8,650 फीट की ऊंचाई पर स्थित है।
  • सुरंग का मुख्य हिस्सा 6.4 किलोमीटर लंबा है और इसमें एक इमरजेंसी के लिए 7.5 मीटर चौड़ा मार्ग भी है।
  • यह श्रीनगर से सोनमर्ग होते हुए लेह तक की यात्रा को हर मौसम में सुगम और सुरक्षित बनाएगी।
  • सुरंग के निर्माण से अब बर्फबारी और सर्दियों के दौरान भी सोनमर्ग तक पहुंचना संभव होगा।
  • यह पर्यटन को बढ़ावा देगी और सोनमर्ग को एक सालभर खुला रहने वाला पर्यटन स्थल बनाएगी।

Z-Morh सुरंग इंजीनियरिंग का एक अद्भुत नमूना

राष्ट्रीय राजमार्ग और अधोसंरचना विकास निगम लिमिटेड (NHIDCL) ने इसे "इंजीनियरिंग का चमत्कार" बताया है। NHIDCL ने कहा कि यह परियोजना व्यापार और पर्यटन की पूरी क्षमता को खोलने का काम करेगी। NHIDCL ने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X पर लिखा, "सोनमर्ग सुरंग केवल गगनगीर और सोनमर्ग को जोड़ने वाली कड़ी नहीं है, बल्कि यह क्षेत्र के व्यापार और पर्यटन को नई ऊंचाई पर ले जाएगी। यह इंजीनियरिंग का अद्भुत नमूना है।"

2028 तक पूरा होगा जोजिला सुरंग का काम

2028 तक जोजिला सुरंग के पूरा होने के बाद Z-मोर्ह और जोजिला सुरंग दोनों मिलकर यात्रा के समय को कम कर देंगी। इन सुरंगों के माध्यम से श्रीनगर और लद्दाख के बीच यात्रा का मार्ग 49 किलोमीटर से घटकर 43 किलोमीटर हो जाएगा। इसके साथ ही वाहनों की गति 30 किमी प्रति घंटा से बढ़कर 70 किमी प्रति घंटा हो जाएगी। प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा क्षेत्र के विकास और कनेक्टिविटी को नई दिशा देने में अहम भूमिका निभाएगी।
ये भी पढ़ें: '90 दिनों के भीतर पंचायत चुनाव कराएं, नहीं तो आंदोलन होगा', AJKPC ने जम्मू-कश्मीर सरकार से कहा

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+