'घर में बसेरा करने आ गए हैं आपके मुर्गे', अध्यादेश विवाद पर उमर अब्दुल्ला ने अरविंद केजरीवाल पर कसा तंज
Omar Abdullah on Arvind Kejriwal Ordinance Controversy: उमर अब्दुल्ला ने अध्यादेश विवाद पर एक तरफ अरविंद केजरीवाल का साथ दिया। वहीं, दूसरी तरफ उन्होंने सीएम केजरीवाल पर तंज भी कसा। उन्होंने लाए गए अध्यादेश को उपद्रव बताय

Omar Abdullah on Arvind Kejriwal Ordinance Controversy: नेशनल कांफ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को केंद्र द्वारा दिल्ली के अधिकारियों पर नियंत्रण हासिल करने के लिए लाए गए विवादास्पद अध्यादेश पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का साथ दिया है। उन्होंने इस अध्यादेश को उपद्रव बताया है। लेकिन उमर अब्दुल्ला ने अरविंद केजरीवाल पर कटाक्ष भी किया है।
एलजी की बढ़ी शक्ति
उन्होंने आरोप लगाया कि जब जम्मू-कश्मीर राज्य को दो अलग-अलग केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित किया गया था, तब अरविंद केजरीवाल ने खुशी जताते हुए बीजेपी का पक्ष लिया। कहा कि 'अब 'मुर्गियां घर में बसेरा करने के लिए आ गई हैं।'सुप्रीम कोर्ट के फैसले के एक हफ्ते बाद केंद्र सरकार ने एक अध्यादेश जारी किया। इस अध्यादेश से दिल्ली लेफ्टिनेंट गवर्नर (एलजी) की स्थिति मजबूत हुई है। इसके तहत एलजी अधिकारियों के ट्रांसफर और पोस्टिंग तय कर सकते हैं।
'यह सहकारी संघवाद के खिलाफ'
दिल्ली की आप सरकार ने इस अध्यादेश को 'असंवैधानिक' और देश के लोकतांत्रिक सिद्धांतों पर हमला करार दिया है। आप के राष्ट्रीय प्रवक्ता राघव चड्ढा ने एक ट्वीट में कहा कि "आगे क्या?! एक संवैधानिक संशोधन है कि कोई भी राज्य जो एक गैर-बीजेपी सरकार को सत्ता में लाता है, उसकी विधायिका छीन ली जाएगी और एक केंद्र प्रशासित क्षेत्र में तब्दील हो जाएगा? चड्ढा के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए उमर अब्दुल्ला ने लिखा कि दिल्ली के साथ जो किया गया है वह उपहास है और सहकारी संघवाद की भावना के खिलाफ है।
मोदी सरकार जो अध्यादेश लाई है, वो सुप्रीम कोर्ट के खिलाफ है। दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार ने कानून मंत्रालय के अध्यादेश को असंवैधानिक बताया है। सीएम अरविंद केजरीवाल की सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि ये बचपन की लड़ाई जैसा हाल है जहां हारने के बाद गली क्रिकेट में बैट-बॉल का मालिक खेलने से इनकार कर देता था।
यह भी पढ़ें- CM केजरीवाल का आरोप- जानबूझकर कोर्ट की छुट्टियों में अध्यादेश लाई मोदी सरकार, विपक्ष के नेताओं से करेंगे बात












Click it and Unblock the Notifications