World Highest Bridge: बादलों से घिरा कश्मीर का चेनाब पुल देख रह जाएंगे दंग, रेल मंत्री ने शेयर की PHOTO
जम्मू। दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल चिनाब ब्रिज के मेहराब की ये तस्वीरें देखकर कोई भी हैरान रह जाएगा। 1.3 किलोमीटर लंबे इस ब्रिज को जम्मू-कश्मीर में चिनाब नदी के तल से 359 मीटर ऊपर बनाया गया है। दुनिया का कोई रेलवे पुल इतना उूंचा नहीं है। एक तो यह हिमालयी प्रदेश में है, दूसरे, उूंचा भी इतना है इस पर बादल छाते नजर आते हैं।

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिखाईं तस्वीर
देश के रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने चिनाब ब्रिज की तस्वीर साझा की, जिसके साथ उन्होंने लिखा- "बादलों पर दुनिया का सबसे ऊंचा मेहराबदार चिनाब ब्रिज।", यह अद्भुत दृश्य है..और कोई भी इस पर मुग्ध हो सकता है। हरी-भरी घाटियों के बीच इस ब्रिज का मेहराव दूर से ही नजर आता है...जिस पर बादल या धुंध छा जाती है तो यह और मनमोहक लगता है।

यह दुनिया का सबसे ऊंचा मेहराबदार ब्रिज
दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल चिनाब पुल के मेहराब की एक तस्वीर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कू ऐप पर इस नोट के साथ साझा की, "बादलों पर दुनिया का सबसे ऊंचा मेहराबदार चिनाब ब्रिज।"
आप देख सकते हैं कि, तस्वीर में बादलों के ऊपर मेहराबदार पुल है, जिसकी पृष्ठभूमि में ऊंचे पहाड़ खड़े हैं। यह किसी फिल्म के सीन जैसा प्रतीत हो रहा है, मगर असलियत में यह ऐसा ही नजारा प्रकृति ने बनाया है।

फ्रांस के एफिल टॉवर से भी ऊंचा है
यह पुल जम्मू और कश्मीर के रियासी जिले में स्थित है.. जो कि 1,315 मीटर लंबा है और इसका उद्देश्य कश्मीर घाटी से संपर्क को बढ़ावा देना है। इसे दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे पुल होने का गौरव प्राप्त है। संदर्भ के लिए, यह फ्रांस के एफिल टॉवर से भी 35 मीटर ऊंचा है। दुनिया इसे चिनाब पुल के नाम से पहचानती है, जो कि चिनाब नदी तल से 359 मीटर उूंचा है।

भूकंप झेल सकता है और कड़ी ठंड भी
भारतीय रेल मंत्रालय का कहना है कि, इस पुल को बनाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी गई। यह भूकंप भी झेल सकता है। इस पुल के संरचनात्मक विवरण के लिए परिष्कृत 'टेकला' सॉफ्टवेयर का उपयोग किया गया है। इसके अलावा, यहां संरचनात्मक स्टील -10 डिग्री सेल्सियस से -40 डिग्री सेल्सियस के लिए भी उपयुक्त है।

कश्मीरियों के लिए खास परियोजना
इस पुल का निर्माण उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेलवे लिंक (USBRL) परियोजना के एक हिस्से के रूप में किया गया है। भाजपा सरकार का कहना है कि, इस बड़े पुल को बनाने उद्देश्य कश्मीर घाटी से कनेक्टिविटी को बढ़ावा देना है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा द्वारा भी कू ऐप पर इस पुल और तस्वीरें साझा की गईं।

आर्च की क्या ही शानदार तस्वीरें हैं!
संबित पात्रा ने लिखा- #Reasi, J&K में 1315m लंबे चिनाब ब्रिज आर्च की क्या ही शानदार तस्वीरें हैं। यह पुल वास्तव में एक इंजीनियरिंग चमत्कार है! यह पुल नदी तल से 359 मीटर की ऊंचाई पर खड़ा है और यह एफिल टावर से भी ऊंचा है।' उन्होंने कहा कि, हमारी सरकार द्वारा बनाए गए इस पुल का उद्देश्य कश्मीर घाटी से कनेक्टिविटी को बढ़ावा देना है।

देख-देखकर लोग ताज्जुब कर रहे
चिनाब ब्रिज की तस्वीरें देख-देखकर लोग ताज्जुब कर रहे हैं। कू पर पात्रा द्वारा साझा की गई छवियां विभिन्न कोणों से ब्रिज आर्च को दर्शाती हैं। इसीलिए इसे "इंजीनियरिंग चमत्कार" के रूप में वर्णित करते हुए, पात्रा ने कहा, "जम्मू-कश्मीर में 1315 मीटर लंबे चिनाब पुल मेहराब की ये क्या शानदार तस्वीर हैं..।'
यह वास्तुकला का अद्भुत कारनामा
इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए, कई यूजर्स ने ब्रिज पर अपने विचार साझा किए। एक व्यक्ति ने कहा, "वाह...वास्तुकला के चमत्कार का अद्भुत कारनामा।"












Click it and Unblock the Notifications