'जम्मू में क्यों नहीं आयोजन हुआ, एक भी BJP नेता नहीं बोल रहे', G20 बैठक पर बोले फारूक अब्दुल्ला
Farooq Abdullah on G20 Meeting: जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि केंद्र सरकार हमेशा से जम्मू से परहेज किया है। उस पर कभी ध्यान नहीं दिया। जी20 लद्दाख और कश्मीर में आयोजित किया गया।

Farooq Abdullah on G20 Meeting: जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने जी20 आयोजन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार सिर्फ कश्मीर और लद्दाख पर ध्यान दे रही है। लेकिन जम्मू पर कुछ ध्यान नहीं दे रही है। कहा कि जम्मू के लिए यही बड़ी त्रासदी है।
फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि केंद्र सरकार हमेशा से जम्मू से परहेज किया है। जम्मू पर कभी ध्यान नहीं दिया। उन्होंने जी20 के आयोजन को लेकर कहा कि यह केवल लद्दाख में ही क्यों आयोजित किया जाता है? यह कश्मीर में क्यों आयोजित किया जाता है? जम्मू में क्यों नहीं आयोजन किया गया?
पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि मुझे आश्चर्य है कि इसको लेकर जम्मू का एक भी भाजपा नेता नहीं बोल रहा है कि जम्मू में G 20 क्यों नहीं आयोजन हुआ?
कर्नाटक चुनाव पर नेशनल कांफ्रेंस के प्रमुख ने कहा कि यह लोगों को तय करना है कि इसका नतीजा क्या होगा। उन्होंने कहा कि जनता का रुख क्या होगा? वे क्या चाहते हैं? वे किसे बदलना चाहते हैं या वे किसके साथ रहना पसंद करते हैं? यह कर्नाटक के लोगों को तय करना है।
यह भी पढ़ें- Jammu Kashmir earthquake: सुबह-सुबह जम्मू कश्मीर में कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर 4.1 रही तीव्रता












Click it and Unblock the Notifications