Jammu Kashmir earthquake: सुबह-सुबह जम्मू कश्मीर में कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर 4.1 रही तीव्रता
jammu kashmir earthquake today: जम्मू कश्मीर में 30 अप्रैल की सुबह 5 बजकर 15 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्टेल पर 4.1 मापी गई है।

jammu kashmir earthquake today: जम्मू कश्मीर में रविवार 30 अप्रैल की सुबह-सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके महसूस होने के बाद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए।
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, जम्मू कश्मीर में भूकंप आज सुबह 5 बजकर 15 मिनट पर आया था, जिसका रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.1 मापी गई है। बता दें, इतनी सुबह भूकंप के झटके महसूस होते हुए लोगों में अफरा तफरी का माहौल देखने को मिला।
इस दौरान सभी लोग अपने घरों से बाहर आ गए। हालांकि, इस भूकंप से किसी भी तरह के नुकसान को कोई जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। लेकिन, भूकंप झटके महसूस होने के बाद लोगों में घबराहट है। जम्मू कश्मीर में भूकंप आने की पुष्टि नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने भी की है।
आपको बता दें, इससे पहले 28 अप्रैल को ही नेपाल में देर रात दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए था।अगर बात करें भूकंप कैसे आता है तो.. भूकंप के आने की मुख्य वजह धरती के अंदर प्लेटों का टकरना है। धरती के भीतर सात प्लेट्स होती हैं जो लगातार घूमती रहती हैं।
Recommended Video
जब ये प्लेटें किसी जगह पर आपस में टकराती हैं, रगड़ती हैं। एक-दूसरे के ऊपर चढ़ती या उनसे दूर जाती हैं, तब जमीन हिलने लगती है। इसे ही भूकंप कहते हैं। भूकंप को नापने के लिए रिक्टर पैमाने का इस्तेमाल करने हैं।












Click it and Unblock the Notifications