कौन हैं BJP नेता शगुन परिहार, जिन्होंने मुस्लिम बहुल सीट पर खिलाया कमल, पिता-चाचा को आतंकियों ने मारी थी गोली
BJP Kishtwar Shagun Parihar Election Result 2024: जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 के नतीजे आ गए हैं। इस चुनाव में मुस्लिम बहुल सीट किश्तवाड़ विधानसभा सीट सुर्खियों में रहा। इस सीट से भाजपा नेता शगुन परिहार जीत गई हैं। मुस्लिम बाहुल्य सीट से भाजपा उम्मीदवार की जीत ने शगुन परिहार को सुर्खियों में ला दिया है।
किश्तवाड़ से भाजपा की शगुन परिहार ने नेशनल कॉन्फ्रेंस के सज्जाद अहमद किचलू को 521 वोटों से हराया है। शगुन परिहार को 29053 वोट मिले हैं। भाजपा नेता शगुन परिहार, जिनके पिता और चाचा की 2018 में आतंकवादियों ने हत्या कर दी थी, ऐसे में उनका किश्तवाड़ सीट से जीत जाना हैरान करने वाला है। इस सीट पर 70% से भी ज्यादा आबादी मुस्लिम है।

ये भी पढ़ें- Sopore Chunav Result 2024: अफजल गुरु का भाई अहमद गुरु ने सोचा भी नहीं होगा, चुनाव में ऐसे मिलेंगे नतीजे?
चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक शगुन परिहार ने मुस्लिम बहुल सीट पर 29,053 वोट हासिल किए और नेशनल कॉन्फ्रेंस के दो बार के विधायक सज्जाद अहमद किचलू को हराया, जिन्हें 28,532 वोट मिले है। शगुन परिहार को अपना उम्मीदवार बनाने का भाजपा का निर्णय जिले के विविध धार्मिक समुदायों का दिल जीतने के लिए एक सोचा-समझा कदम था, जिसमें वो सफल भी हो गए हैं।

ये भी पढे़ं- Vaishno Devi Result: वैष्णो देवी सीट पर BJP के बलदेव जीते, लोगों को थी अयोध्या जैसा हाल होने की चिंता
Who is Shagun Parihar: कौन हैं शगुन परिहार?
- शगुन परिहार, भारतीय जनता पार्टी (BJP) की नेता हैं। शगुन परिहार ने 08 अक्टूबर 2024 को किश्तवाड़ विधानसभा सीट से चुनाव जीती हैं। शगुन भाजपा के दिग्गज नेता रहे अनिल परिहार की भतीजी हैं।
- शगुन परिहार पोस्ट-ग्रेजुएट हैं। शगुन परिहार ने एमटेक आईके गुजराल पंजाब तकनीकी विश्वविद्यालय से 2021 में की है।

- शगुन परिहार के पिता अजीत परिहार और चाचा अनिल परिहार नवंबर 2018 में एक आतंकवादी हमले में मारे गए थे। शगुन परिहार के पिता और चाचा दोनों जिले के भाजपा नेता थे। अनिल परिहार जम्मू कश्मीर भाजपा के सचिव थे।
- शगुन परिहार ने अपने चुनावी हलफनामे में जानकारी दी है कि उनके ऊपर एक भी आपराधिक केस नहीं है। उन्होंने चुनावी हलफनामे में बताया है कि उनकी संपत्ति 92 लाख है।












Click it and Unblock the Notifications