Sopore Chunav Result 2024: अफजल गुरु का भाई अहमद गुरु ने सोचा भी नहीं होगा, चुनाव में ऐसे मिलेंगे नतीजे?
Sopore Chunav 2024 Result 2024 LIVE: जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव की 90 सीटों में से इस बार उत्तरी कश्मीर के सोपोर निर्वाचन क्षेत्र की भी बहुत चर्चा है। असल में सोपोर से संसद हमले के दोषी अफ़ज़ल गुरु के भाई और निर्दलीय उम्मीदवार ऐजाज़ अहमद गुरु (Aijaz Ahmad Guroo) चुनाव लड़ रहा है। लेकिन एजाज अहमद गुरु को सिर्फ 129 वोट मिले हैं। इस सीट से इरशाद रसूल (नेशनल कॉन्फ्रेंस) 20 हजार वोटों से जीते हैं। उन्हें कुल 26975 (+ 20356) वोट मिले हैं।
चुनाव प्रचार के दौरान एजाज अहमद ने जिस तरह से दावा किया था कि उन्होंने विकास और रोजगार के मुद्दे पर चुनाव लड़ा है और उन्हें जनता से पूरा समर्थन मिलेगा। लेकिन रुझानों से साफ है कि जनता ने उन्हें पूरी तरह खारिज कर दिया है। ताजा रुझानों में नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) के इरशाद रसूल आगे चल रहे हैं।

ये भी पढ़ें- Vaishno Devi Result: श्री माता वैष्णो देवी सीट पर BJP के बलदेव आगे या पीछे? कहीं अयोध्या जैसा तो नहीं होगा हाल
Who is Aijaz Ahmad Guroo: कौन है एजाज अहमद गुरु?
एजाज अहमद गुरू ने मैट्रिक की पढ़ाई पूरी नहीं की है। एजाज 9वीं पास हैं। उन्होंने 1980 में राजकीय हाई स्कूल दुबगाह रफियाबाद से 9वीं पास की है। इनके पिता का नाम हबीबुल्लाह गुरू है। एजाज अहमद गुरू के भाई अफजल गुरु को 2001 में संसद पर हुए हमले में उसकी भूमिका के लिए 9 फरवरी 2013 को तिहाड़ जेल में फांसी दे दी गई थी।
एजाज अहमद गुरू ने संविधान की रक्षा करने और सोपोर की प्रमुख चुनौतियों का समाधान करने पर ध्यान केंद्रित करने के लिए चुनाव लड़ा था। लेकिन जनता ने उसको पूरी तरह खारिज कर दिया है।
ये भी पढ़ें- Budgam Chunav Results 2024 LIVE: बडगाम सीट से उमर अब्दुल्ला 4 हजार वोटों से आगे, जानें हर अपडेट
Sopore Chunav 2024 Result 2024: सोपोर विधानसभा चुनाव 2024 रिजल्ट
- इरशाद रसूल कर (नेशनल कॉन्फ्रेंस): 26975 (+ 20356) वोट
- मुरसलीन आजीर (स्वतंत्र): 6619 ( -20356)












Click it and Unblock the Notifications