Jammu-Kashmir: कोकेरनाग के घने जंगलों में आतंकियों के साथ मुठभेड़ जारी, आज दो और जवान घायल

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के कोकेरनाग के घने जंगलों में चल रही मुठभेड़ में आज दो और जवान घायल हो गए हैं। मंगलवार देर रात सेना और पुलिस ने आतंकियों की तलाश के लिए संयुक्त तलाशी अभियान चलाया। उसके बाद दोनों ओर से फायरिंग होने वाली।

चिनार कोर के जनरल-ऑफिसर-कमांडिंग (जीओसी), लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई और विक्टर फोर्स के जीओसी, मेजर जनरल बलबीर सिंह ऑपरेशन की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं और कहा कि आतंकवादियों को बख्शा नहीं जाएगा।

Anti-Terror Operation In Anantnag Kokernag Forest

सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा आतंकवाद विरोधी अभियान तेज कर दिया गया है और आतंकवादियों को ढेर करने के लिए अत्याधुनिक हथियारों और उपकरणों का इस्तेमाल किया जा रहा है। 40 घंटे से अधिक समय से चल रहे ऑपरेशन में सेनाएं हमला करने में सक्षम हेरॉन ड्रोन का भी उपयोग कर रही हैं।

Recommended Video

    Anantnag encounter: अनंतनाग एनकाउंटर में सेना का एक और जवान शहीद, चौथे दिन भी ऑपरेशन जारी

    अधिकारियों ने बताया कि 12-13 सितंबर की रात को सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने संयुक्त तलाशी अभियान चलाया और अनंतनाग के गरोल गांव इलाके में दो से तीन आतंकवादियों की तलाश में घेराबंदी की। व्यापक तलाशी के बाद, बलों को पता चला कि आतंकवादी घने वन क्षेत्र में गांव के ऊंचे इलाकों में छिपे हुए थे।

    कर्नल मनप्रीत सिंह ने 19 आरआर के खोजी दस्ते का नेतृत्व किया, 19 आरआर की कोकेरनाग कंपनी के कमांडर मेजर आशीष धोंचक ऑपरेशन में उनके साथ थे। वे जंगलों के प्रवेश द्वारों और ऊबड़-खाबड़ इलाकों से होते हुए आगे बढ़े।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+