जम्मू के अरनिया सेक्टर में उड़ते दिखे 2 पाकिस्तानी ड्रोन, BSF ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर उड़ा दी धज्जियां
जम्मू, अप्रैल 24। बीएसएफ ने शनिवार को इंटरनेशनल बॉर्डर पर पाकिस्तान की तरफ से हथियारों की तस्करी की एक साजिश को नाकाम कर दिया। दरअसल, सीमा पार से पाकिस्तान ड्रोन के जरिए हथियारों और गोला बारूद को हिंदुस्तान की सीमा में गिराने की कोशिश कर रहा था, लेकिन बीएसएफ के जवानों ने ऐसे दो ड्रोन को नष्ट कर दिया। जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने ये जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि कुछ इलाकों में पाकिस्तान की तरफ से इस तरह की कोशिश बार-बार की गई है, लेकिन हमने सभी कोशिशों को नाकाम कर दिया।

अरनिया सेक्टर में नष्ट किए गए दो ड्रोन
जानकारी के मुताबिक, जम्मू के अरनिया सेक्टर में बीएसएफ के सतर्क जवानों ने 2 पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया। ये घटना शनिवार सुबह 4:30 से 4:45 बजे के बीच की है। अरनिया सेक्टर में जबावल और विक्रम सीमा चौकी के इलाके में पाकिस्तानी ड्रोन को उड़ते हुए देखा गया था। ड्रोन दिखने के बाद सुरक्षाबलों ने 15 राउंड फायरिंग की।
पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन के जरिए हथियार गिराने की कोशिश कुछ इलाकों में बार-बार की गई है। हमने उनकी काफी कोशिशों को नाकाम किया है। जब से सीजफायर को लेकर बात हुई है तब से हमे बॉर्डर पर बदलाव की स्थिति देखने को मिल रही है। हमारे लोग सतर्क है: जम्मू-कश्मीर डीजीपी दिलबाग सिंह pic.twitter.com/1GeNgGKDEG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 24, 2021
आसपास के इलाकों में चलाया गया तलाशी अभियान
इस घटना के बाद आसपास के इलाकों में भी घेराबंदी करके सर्च ऑपरेशन चलाया गया है। सुरक्षाबलों के द्वारा इस बात की पुष्टि की गई कि कहीं उन ड्रोन के जरिए हिंदुस्तान की सीमा में कुछ गिराया तो नहीं गया। हालांकि अभी तक कुछ आपत्तिजनक नहीं मिला है। अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन के जरिए घुसपैठ की कोशिश या ऐसे हथियारों को गिराने की कोशिश के इनपुट मिलते रहते हैं। इन इनपुट्स के आधार पर हम सीमा पर सतर्क रहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications