Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

हजारों फीट ऊंचे श्री अमरनाथ के द्वार पर वीर सपूतों ने यूं किया योग, यात्रा से पहले बादल भी साफ हुए

आज दुनियाभर में योग दिवस के मौके पर योगा—कार्यक्रम हो रहे हैं। भारत में उत्तर से दक्षिण, पूर्व से पश्चिम हर दिशा से लोगों की योग-क्रियाओं की तस्वीरें सामने आ रही हैं। उत्तर भारतीय राज्य जम्मू-कश्मीर में भी जगह—जगह योग का

पहलगाम। आज दुनियाभर में योग दिवस के मौके पर योगा-कार्यक्रम हो रहे हैं। भारत में उत्तर से दक्षिण, पूर्व से पश्चिम हर दिशा से लोगों की योग-क्रियाओं की तस्वीरें सामने आ रही हैं। उत्तर भारतीय राज्य जम्मू-कश्मीर में भी जगह-जगह योग कार्यक्रम हुए हैं। जिनमें एक पवित्र अमरनाथ गुफा भी शामिल है, जहां लगभग 450 सैनिकों ने योग किया।

International Day of Yoga: Troops performed Yoga at Amarnath holy cave, thousand soldiers deployed on multiple locations

श्रीअमरनाथ का तीर्थ हिंदू अनुयायियों में पूजनीय है, जो कि भगवान शिव का प्रतीक मानी जाता है। यह गुफा पहाड़ पर किसी मंदिर की तरह प्राकृतिक रूप लिए है, जो कि हजारों फीट उूंचाई पर पड़ती है। हर साल इसकी यात्रा करने हजारों श्रद्धालु देश-दुनिया से पहुंचते हैं। आज योग दिवस के मौके पर यहां लगभग 450 सैनिकों ने विशेष कार्यक्रम में भाग लिया।

International Day of Yoga: Troops performed Yoga at Amarnath holy cave, thousand soldiers deployed on multiple locations

बताया जा रहा है कि, अमरनाथ गुफा, बरारीमार्ग, संगम, बालटाल और डोमेल सहित 13000 फीट की ऊंचाई पर तैनात सैनिकों ने भी योग किया है। जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में भी योग कार्यक्रम हुए हैं। वहीं, कई उूंचे अन्य स्थानों पर हजारों भारतीय सैनिकों ने योग किया है।

International Day of Yoga: Troops performed Yoga at Amarnath holy cave, thousand soldiers deployed on multiple locations

बता दें कि, अमरनाथ जी की यात्रा इस बार 30 जून 2022 से शुरू होकर 11 अगस्त 2022 तक चलेगी। ये कुल 43 दिन हैं, आप किसी भी दिन जा सकेंगे।

International Day of Yoga: Troops performed Yoga at Amarnath holy cave, thousand soldiers deployed on multiple locations

श्रीखंड महादेव की यात्रा:
एक पुजारी ने बताया कि, अमरनाथ यात्रा की तरह ही हिंदुओं में श्रीखंड महादेव की यात्रा का महत्व है। श्रीखंड महादेव की हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में विराजे हैं। इस यात्रा को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। बताया गया है कि, इस बार श्रीखंड महादेव यात्रा 11 से 24 जुलाई तक आयोजित की जाएगी।

International Day of Yoga: Troops performed Yoga at Amarnath holy cave, thousand soldiers deployed on multiple locations

अमरनाथ की तरह श्रद्धालुओं को इस यात्रा में भी हिस्सा लेने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। जिसमें 200 रुपए फीस लगेगी, और अपना मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट भी अपलोड करवाना होगा। हर बार की तरह इस बार भी यात्रा के दौरान 5 बेस कैंप स्थापित किए जाएंगे। जिसमें रजिस्ट्रेशन के अलावा स्वास्थ्य चेकअप, रेस्क्यू टीम व इमरजेंसी सुविधाएं मुहिया करवाई जाएगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+