जम्मू कश्मीर में TRF के आतंकी को सुरक्षाकर्मियों ने किया ढेर
जम्मू कश्मीर के काठोहलान में सुरक्षाकर्मियों ने एक आतंकी को मार गिराया है। जानकारी के अनुसार आतंकी द रेजिस्टेंस फ्रंट संगठन से जुड़ा था, जिसे गुरुवार को एनकाउंटर में सुरक्षाकर्मियों ने ढेर कर दिया।
कश्मीर जोन पुलिस के अनुसार आतंकी के पास हथियार, गोला-बारूद आदि बरामद किया गया गया है। एनकाउंटर के बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।

इससे पहले पुलिस की ओर से जानकारी दी गई थी कि शोपियां जिले के काठोहलान इलाके में एनकाउंटर शुरू हो गया है। पुलिस और सेना के जवान इसमे शामिल हैं। जल्द ही आगे की जानकारी साझा की जाएगी।
वहीं रामगढ़ में बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स का जवान क्रॉस बॉर्डर फायरिंग में घायल हो गया है। बीएसफ की ओर से जानकारी दी गई है कि पाकिस्तानी रेंजर्स ने बिना उकसावे की फायरिंग की है। यह फायरिग रामगढ़ और अरनिया सेक्टर में हुई है।












Click it and Unblock the Notifications