भारतीय सेना ने पेश की इंसानियत की मिसाल, LoC पार कर कश्मीर में दाखिल हुए बच्चों को सेना ने वापस भेजा
श्रीनगर, अगस्त 20। पाकिस्तान अधिकृत जम्मू कश्मीर (PoJK) से LOC पार कर भारत की सीमा में दाखिल होने वाले तीन बच्चों को भारतीय सेना ने वापस भेज दिया है। इंडियन आर्मी की 16 कोर बटालियन ने तीन नाबालिग बच्चों को मानवीय आधार पर उनके देश वापस भेज दिया गया।

सीमा पार कर पुंछ सेक्टर में आ गए थे ये बच्चे
आपको बता दें कि ये तीनों बच्चे 18 अगस्त को पुंछ सेक्टर में गलती से LoC क्रॉस कर भारत में दाखिल हो गए थे। सीमा पर तैनात सेना के जवानों ने इस बच्चों को देख लिया था। हालांकि सेना ने इन बच्चों को पुलिस के हवाले नहीं किया और इंसानियत के आधार पर तीनों को वापस भेज दिया। इन बच्चों की पहचान पीओके के रहने वाले दन्याल मलिक (17), अरबाज रहीम (13) और उमैर रहीम के रूप में हुई है।

खिलौने और खाने-पीने के सामान के साथ भेजा बच्चों को
सेना के एक अधिकारी ने बताया कि 2 दिन तक इन बच्चों के बारे में हमने काफी जांच पड़ताल की और पता चला कि ये दोनों बच्चे गलती से सीमा पार कर गए थे, इसीलिए हमने इंसानियत के आधार पर बच्चों को खिलौने और अन्य खाने-पीने का सामान देकर वापस भेज दिया। अधिकारी ने कहा कि हमारा हर जवान मुस्तैदी के साथ सीमा पर डटा हुआ है और हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है फिर चाहे वो घुसपैठ की है क्यों ना हो।

पहले भी पाकिस्तानी नागरिकों को ऐसा भेजा है सेना ने
आपको बता दें कि 18 अगस्त को दोपहर करीब 3:45 बजे LoC पर तैनात भारतीय सेना के जवानों ने कुछ संदिग्ध गतिविधि देखी। तुरंत मोर्चा संभालकर तीन बच्चों को पकड़ लिया गया। कमांडर ने बताया कि ये तीनों बच्चे मछली पकड़ने के इरादे से निकले थे और अनजाने में नियंत्रण रेखा पार कर भारतीय सीमा में आ गए। इनमें से दो सगे भाई थे। बता दें कि इससे पहले भी भारतीय सेना ने कई बार इसी तरह पाकिस्तानी नागरिकों को उनके मुल्क वापस भेज दिया है, लेकिन पाकिस्तान इस तरह का काम नहीं करता।












Click it and Unblock the Notifications