कश्मीर: सोपोर में लश्कर आतंकियों ने किया हमला, 2 जवान समेत 4 लोगों की मौत

श्रीनगर, 12 जून: कश्मीर घाटी में आमने-सामने की लड़ाई में हार के बाद से आतंकी संगठन बौखलाए हुए हैं, जिस वजह से अब वो छिपकर जवानों और घाटी के लोगों को निशाना बना रहे। शुक्रवार सुबह आतंकियों ने सोपोर जिले में एक नाका पार्टी को निशाना बनाकर हमला किया। जिसमें दो पुलिसकर्मी शहीद हो गए, जबकि दो आम नागरिकों की भी मौत हुई है। घटना के बाद से पूरे इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

Sopore

Recommended Video

    Kashmir के Sopore में Terrorist Attack, 2 पुलिसकर्मी समेत 4लोगों की मौत | वनइंडिया हिंदी

    जानकारी के मुताबिक सोपोर जिले के आरामपोरा में नाके पर सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवान तैनात थे। इसी दौरान कुछ आतंकियों ने छिपकर उन पर हमला कर दिया। जिसमें दो पुलिसकर्मी शहीद हो गए। हमले की चपेट में कुछ नागरिक भी आए, जिनको अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया। घटना में दो अन्य जवान भी घायल बताए जा रहे हैं।

    मामले में जम्मू-कश्मीर पुलिस के आईजी विजय कुमार ने बताया कि सोपोर आतंकी हमले में दो पुलिसकर्मियों की मौत हुई है, जबकि दो स्थानीय नागरिकों ने भी जान गंवाई। इस हमले के पीछे लश्कर आतंकियों का हाथ था, जो मौके से फरार हो गए। उनकी तलाश के लिए इलाके की घेराबंदी करके सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

    24 घंटे में दूसरा हमला
    आपको बता दें कि इससे पहले आतंकियों ने शोपियां के लिटर अग्लर इलाके में तैनात पुलिस और CRPF की नाका पार्टी पर हमला किया था। उस दौरान दूर से आतंकियों ने फायरिंग की। जिस वजह से किसी भी जवान को नुकसान नहीं पहुंचा। इसके बाद आतंकी मौके से फरार हो गए थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+