Jammu Kashmir: आतंकवादी संगठन ने गैर स्थानीय लोगों को फ्लैट देने के मामले में आतंकी हमले की दी धमकी
Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर में बाहरी लोगों को फ्लैट देने के मामले में आतंकवादी संगठन ने आतंकी हमले की धमकी दी है। उन्होंने कहा कि बाहिरियों को बाहर निकाल भगाएंगे।

Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर हाउसिंग बोर्ड ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) मिशन के तहत केंद्र शासित प्रदेश में गैर-स्थानीय लोगों को ईडब्ल्यूएस) और एलआईजी फ्लैट आवंटित करने की बात कही थी। इसके बाद प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन पीपुल्स एंटी फासिस्ट फ्रंट (PAFF) ने सरकार को गीदड़ भभकी दी है।
आतंकवादी संगठन ने इसको लेकर जम्मू-कश्मीर और दिल्ली में आतंकवादी हमले की धमकी दी है। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में गैर स्थानीय लोगों को फ्लैट देने के मामले में आतंकवादी हमले की धमकी दी है। जम्मू-कश्मीर हाउसिंग बोर्ड ने 29 अप्रैल को कहा कि वह प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) मिशन के तहत गैर-स्थानीय लोगों को 336 आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) और निम्न आय वर्ग (एलआईजी) फ्लैट आवंटित करेगा।
फ्लैट आवंटन के फैसले के बाद आतंकवादी संगठन ने आतंकी हमले की धमकी दी है। वहीं, इससे पहले जैश-ए-मोहम्मद की एक प्रॉक्सी विंग PAFF ने हाल ही में पुंछ आतंकी हमले में पांच सैनिकों को मारने की जिम्मेदारी ली थी। आतंकी संगठन ने एक बयान में कहा कि वह जम्मू-कश्मीर में बाहर से बसने वाले लोगों को बाहर निकालने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा। पीएएफएफ ने कहा कि इस लड़ाई की चिंगारी दिल्ली तक फैलेगी।
Recommended Video

वहीं, इससे पहले आतंकियों ने पुंछ ने सेना के एक ट्रक को निशाना बनाया था। जिसमें 5 जवान शहीद हो गए थे। आतंकवादियों ने ट्रक पर ग्रेनेड से हमला किया था, जिसके बाद ट्रक में भीषण आग लग गई थी। आग इतनी भीषण थी कि 4 जवानों की जान चली गई थी।
यह भी पढ़ें- Jammu Kashmir earthquake: सुबह-सुबह जम्मू कश्मीर में कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर 4.1 रही तीव्रता












Click it and Unblock the Notifications