श्रीनगर में पुलिस पार्टी पर आतंकियों ने बरसाईं गोलियां, सर्च ऑपरेशन जारी

श्रीनगर, 03 अगस्त: घाटी से आतंकियों के सफाए के लिए भारतीय सेना का मिशन क्लीन जारी है। सेना के जवान आतंकियों को लगातार उनको उनकी सही जगह पर भेजने में लगी हुई हैं, जिसके चलते दहशतगर्द पूरी तरह से बौखला चुके हैं। ऐसे में अब वो छिपकर हमला कर रहे हैं। श्रीनगर में मंगलवार शाम को आतंकवादियों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। इस आतंकी हमले में एक पुलिसकर्मी और एक नागरिक घायल हो गया।

 terrorist attack

जानकारी के मुताबिक आतंकवादियों ने शाम को श्रीनगर के शिराज चौक पर ऑटोमेटिक हथियारों से अंधाधुंध फायरिंग की। इस हमले में आतंकियों की गोली का पुलिस जवान और आम आदमी निशाना बन गया, जिनको तुरंत अस्पताल इलाज के लिए रेफर किया गया। वहीं इस हमले के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेरा लिया और आतंकियों की तलाश शुरू कर दी।

आतंकियों ने शिराज खानयार में राजनीतिक दल के नेता की पुलिस सुरक्षा पार्टी पर गोलियां बरसाईं थी। हालांकि हमले के बाद पूरे इलाके को घेर लिया गया है और सर्च ऑपरेशन तेजी से चलाया जा रहा है। बता दें कि यह आतंकी हमला 5 अगस्त को आर्टिकल-370 हटने के 2 साल पूरा होने से पहले किया गया है। कश्मीर की बदली हवा आतंकियों को रास नहीं आ रही है, जिसके बाद वो लगातार नापाक हरकतों को अंजाम देने में लगे हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+