JK Election 2024: पहली लिस्ट जारी होने के बाद बवाल, जम्मू बीजेपी ऑफिस में समर्थकों का हंगामा
J&K Assembly Elections 2024: जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद विधानसभा का चुनावी बिगुल बज चुका है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी ने दो लिस्ट के जरिए अपने 16 उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है, लेकिन अब प्रत्याशियों की लिस्ट सामने आने के बाद पार्टी के कुछ समर्थक नाराज हैं, जिन्होंने जम्मू में पार्टी दफ्तर में अपना जमकर आक्रोश जाहिर किया।
सोमवार (26 अगस्त) को जैसे ही बीजेपी ने जम्मू-कश्मीर के लिए प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की, उसके कुछ देर बाद पार्टी समर्थकों का हंगामा शुरू हो गया। अपने नेता का टिकट कटने से नाराज समर्थकों ने पार्टी दफ्तर में जोरदार हंगामा किया।

विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने वाले भाजपा नेताओं के समर्थक अपने उम्मीदवार के लिए टिकट की मांग को लेकर जम्मू में भाजपा कार्यालय पहुंचे। हंगामा इतना बढ़ गया कि प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र रैना ने खुद को अपने केबिन में बंद होना पड़ा और बाहर सुरक्षा कर्मियों को तैनात करना पड़ा।
पार्टी की ओर से घोषित प्रत्याशियों को लेकर अब जम्मू-कश्मीर के अंदर कलह सामने आ चुकी है। पहली लिस्ट में टिकट की आस लगाए बैठे नेताओं के समर्थक गुस्सा है। ऐसे में दूसरे उम्मीदवार के नाम का ऐलान होने से बीजेपी में अंदरूनी कलह खुलकर बाहर आ चुकी है।
ओमी खजुरिया के लगे नारे
दरअसल, सुबह सबसे पहले बीजेपी ने तीनों चरणों जारी लिस्ट जारी करते हुए 44 नामों का ऐलान किया, जिसमें जम्मू उत्तर से चुनाव लड़ते आए ओमी खजुरिया का नाम नहीं था। उनकी जगह पार्टी ने इस सीट पर कांग्रेस से भाजपा में आए शाम लाल शर्मा को टिकट दिया था। जिसके बाद जम्मू दफ्तर में समर्थकों ने नारेबाजी करते हुए हंगामा कर दिया। हालांकि पार्टी ने इस लिस्ट पर रोक लगा दी।
बता दें किजम्मू-कश्मीर की 90 सीटों के लिए 18 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच 3 चरणों में मतदान होंगे। नतीजे 4 अक्टूबर 2024 को आएंगे। जीत के लिए बहुमत का आंकड़ा 46 है।












Click it and Unblock the Notifications