फारूक अब्दुल्ला कोविड केयर सुविधाओं के लिए अस्पतालों को सासंद निधि से देंगे 1.4 करोड़
फारूक अब्दुल्ला कोविड केयर सुविधाओं के लिए सासंद निधि से देंगे 1.4 करोड़
श्रीनगर, 8 मई। नेशनल कॉन्फ्रेंस सांसद और जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने कश्मीर के अस्पतालों में कोरोना से जुड़ी सुविधाओं में बेहतरी के लिए अपनी सांसद निधि से 1.4 करोड़ रुपए जारी करने को कहा है। अब्दुल्ला ने शनिवार को श्रीनगर के डिप्टी कमिश्नर मोहम्मद एजाज असद को चिट्ठी लिखी है। अब्दुल्ला ने चिट्ठी में कहा है कि उनकी सांसद निधि से उनके संसदीय क्षेत्र के अस्पतालों में बेहतर कोविड सुविधाओं के लिए 1.4 करोड़ रुपए जारी किए जाएं।

श्रीनगर लोकसभा से सांसद फारूक अब्दुल्ला ने स्वास्थ्य सेवा निदेशालय, कश्मीर के लिए 50 लाख रुपए, श्रीनगर के छाती रोग के सरकारी अस्पताल के लिए 30 लाख, श्रीनगर के SMHS अस्पताल के लिए 30 लाख, श्रीनगर के ही SKIMS मेडिकल कॉलेज के लिए 30 लाख की राशि जारी करने को अपने पत्र में कहा है।
नेशनल कॉन्फ्रेंस के मुखिया फारूक अब्दुल्ला ने कहा है कि जिस तरह से कोरोना महामारी फैल रही है, उसके चलते अस्पतालों पर बोढ बढ़ा है। खासतौर से कोरोना से जुड़े इलाज के लिए अस्पतालों में ज्यादा सुविधाओं की इस वक्त जरूरत पड़ रही है। इसके मद्देनजर मैंने फैसला लिया है कि सांसद निधि का इस्तेमाल अगर कोरोना केयर सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में हो, तो वो सबसे बेहतर होगा। बता दें कि जम्मू कश्मीर में हाल के दिनों में कोरोना के मामले काफी बढ़े हैं। जिसके चलते कई तरह की पाबंदियां भी लगाई गई हैं।
फारूक अब्दुल्ला भी हो चुके कोरोना संक्रमित
पूर्व केंद्रीय मंत्री फारूक अब्दुल्ला भी बीते महीने कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। कोरोना वायरस संक्रमित होने के बाद कई दिन तक फारूक अब्दुल्ला श्रीनगर में एडमिट रहे थे। उनके बेटे उमर अब्दुल्ला भी बाद में कोरोना की चपेट में आ गए थे।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications