जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में देर रात मुठभेड़ में मारे गए 3 आतंकी, एक जैश-ए-मोहम्मद का था खास
जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में देर रात मुठभेड़ में मारे गए 3 आतंकी, एक जैश-ए-मोहम्मद का था खास
श्रीनगर, 31 दिसंबर: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में देर रात सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए हैं। जिसमें से एक आतंकवादी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा हुआ था। उसकी पहचान सुहैल अहमद राथर के रूप में हुई है। आईजीपी कश्मीर के मुताबिक आतंकवादियों के पास से हथियार और गोला-बारूद सहित आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है। इस मुठभेड़ में 4 जवान घायल भी हो गए हैं।
Recommended Video

पिछले 36 घंटों में कश्मीर घाटी में तीन अलग-अलग मुठभेड़ों में मारे गए आतंकवादियों की संख्या 9 हो गई। एक पुलिस प्रवक्ता ने कहा, "श्रीनगर में मुठभेड़ स्थल पर तीन अज्ञात आतंकवादी मारे गए। हथियार और गोला-बारूद सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई।"
प्रारंभिक रिपोर्टों से पता चला है कि रात में श्रीनगर के बाहरी इलाके में पाठा चौक इलाके के अंदरूनी इलाकों में मुठभेड़ हुई। पुलिस ने कहा, "शुरुआती गोलीबारी में, तीन पुलिसकर्मी और सीआरपीएफ (केंद्रीय आरक्षित पुलिस बल) का एक जवान घायल हो गया और बाद में उन्हें अस्पताल ले जाया गया।" फिलहाल इलाके में ऑपरेशन जारी है।
इससे पहले, दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग और कुलगाम जिलों में दो अलग-अलग मुठभेड़ों में जैश-ए-मोहम्मद के छह आतंकवादी मारे गए थे। घाटी में इस महीने कई मुठभेड़ों में कम से कम 30 आतंकवादी मारे गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications