जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, शोपियां में एनकाउंटर के दौरान एक आतंकी ढेर
शोपियां। बुधवार को जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले के नादीगाम इलाके में मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है। हालांकि मुठभेड़ अभी भी जारी है। सुरक्षाबलों को इलाके में आतंकियों के होने की जानकारी मिली थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि जिले के नादीगाम इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की गुप्ता सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर कर तलाशी अभियान शुरू की।

कश्मीर जोन पुलिस ने एक ट्वीट में कहा, "शोपियां के नदीगाम इलाके में मुठभेड़ शुरू हो गई है। पुलिस और सुरक्षा बल काम पर हैं। आगे की जानकारी का पालन किया जाएगा।" बता दें कि इस साल अब तक घाटी में एक दर्जन से अधिक मुठभेड़ों में 18 आतंकवादी मारे जा चुके हैं।
राज्यसभा में गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा, जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटने के बाद 439 आतंकवादी मारे गए. इस अवधि के दौरान 98 नागरिक की मौत हुई और 109 सुरक्षाकर्मी भी शहीद हुए। इस दौरान आतंक की 541 घटनाएं हुईं।












Click it and Unblock the Notifications