शोपियां एनकाउंटर: सुरक्षाबलों की गोली का शिकार हुआ लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी, पुलिस ने की पहचान
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के शोपियां में एक बार फिर बीते शनिवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादी के बीच घातक मुठभेड़ हुई थी। इस एनकाउंटर में भारतीय सेना को बड़ी कामयाबी मिली थी, मुठभेड़ में भारत जांबाजों ने एक आतंकवादी को मार गिराया था। रविवार यानी 14 मार्च को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मारे गए आतंकी की पहचान लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े शोपियां के राख नारापोरा निवासी जहांगीर अहमद वानी के रूप में की है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार वह पिछले साल सितंबर से एक्टिव था।

शोपियां मुठभेड़ पर जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि एनकाउंटर वाले स्थान पर सुरक्षाबलों ने भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद सहित USA निर्मित M4 कार्बाइन राइफल और अन्य खतरनाक सामग्री बरामद की है। मुठभेड़ के दौरान 3 घरों में आग लग गई क्योंकि उपद्रवियों के एक समूह ने ऑपरेशन को बाधित और कानून व्यवस्था की समस्या पैदा करने की कोशिश की थी। पुलिस आधिकारी ने बताया कि कुछ उपद्रवी घायल भी हुए और अन्य छिपे हुए आतंकवादियों पर नजर रखने के लिए इलाके में कोर्डन और सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है।
बता दें कि जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले के रावालपोरा में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में आतंकी जहांगीर अहमद वानी मारा गया है। शोपियां जिल में सेना के जवानों और आतंकियों के बीच शनिवार की शाम से मुठभेड़ शुरू हो गई थी। कश्मीर पुलिस ने इस बात की सूचना दी थी। बताया जा रहा था कि सेना के जवानों ने दो से तीन आतंकवादियों को घेर लिया था। जिसमें से एक को सुरक्षाबलों ने मार गिराया है। फिलहाल संयुक्त अभियान चलाकर बाकी आतंकियों को घेरने की कोशिश की जा रही है। कश्मीर पुलिस के मुताबिक शोपियां के रावलपोरा इलाके में आतंकियों के छिपे होने की खबर सुरक्षाबलों को शनिवार की सुबह ही मिली थी। इसी वजह से शोपियां के रावलपोरा इलाके में शनिवार की सुबह से ही नाकाबंदी कर तलाशी अभियान चलाया जा रहा था।
यह भी पढ़ें: Mukesh Ambani's Antilia Row: तिहाड़ जेल में छापेमारी, आतंकी के बैरक से मिला मोबाइल












Click it and Unblock the Notifications