Mukesh Ambani's Antilia Row: तिहाड़ जेल में छापेमारी, आतंकी के बैरक से मिला मोबाइल
मुंबई। उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर 'एंटीलिया' के बाहर स्कॉर्पियो कार में विस्फोटक बरामद होने के मामले में एक बड़ी जानकारी सामने आई है। ANI के मुताबिक टेलीग्राम से दी गई धमकी दिल्ली की तिहाड़ जेल से भेजी गई थी। इस संबंध में मुंबई पुलिस की SIT टीम ने दिल्ली स्पेशल सेल को यह जानकारी दी थी। जिस पर दिल्ली पुलिस ने एक्शन लिया और कल शाम तिहाड़ जेल में छापेमारी की गई। जिसमें सुरक्षा एजेंसियों ने इंडियन मुजाहिद्दीन के आतंकी तहसीन अख्तर की बैरक से मोबाइल बरामद किया है, जिसे कि फिलहाल सीज कर दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इसी मोबाइल पर बनाए गए टेलिग्राम चैनल से मुकेश अंबानी को धमकी दी गई थी।

आपको बता दें कि मुकेश अंबानी के आवास के पास एक एसयूवी में विस्फोटक रखने की जिम्मेदारी लेने का दावा जैश-उल-हिंद संगठन ने लिया था। अंबानी को धमकी संदेश तिहाड़ जेल के टेलिग्राम चैनल से भेजा गया था। जिसके बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने तिहाड़ जेल प्रशासन से संपर्क साधा और मामले की जांच करते वक्त उपरोक्त बातें सामने आई हैं।
'यह तो सिर्फ ट्रेलर है, पूरी पिक्चर तो अभी बाकी है'
मालूम हो कि अंबानी को भेजे उस धमकी भरे मैसेज में लिखा गया था कि 'यह तो सिर्फ ट्रेलर है, पूरी पिक्चर तो अभी बाकी है।' इसमें यह भी लिखा गया था कि 'जिस भाई ने अंबानी के घर के पास एसयूवी पार्क की है, वह सुरक्षित घर में पहुंच चुका है।'
स्कॉर्पियो से जिलेटिन की 20 छड़ें बरामद
गौरतलब है कि मुकेश अंबानी के घर के बाहर रखे गए जिलेटिन मामले की जांच नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी कर रही है। मुंबई में अंबानी के घर एंटीलिया के बाहर 25 फरवरी को एक स्कॉर्पियो से जिलेटिन की 20 छड़ें बरामद की गई थीं। बता दें कि इस मामले में रोज नई बातें सामने आ रही हैं। स्कॉर्पियो कार अंबानी के घर के पास से बरामद हुई है, उस गाड़ी के मालिक का नाम मनसुख हिरेन बताया गया है, जिसकी कथित तौर पर हत्या हो गई है,उसकी पत्नी की शिकायत पर एटीएस इस मामले की पड़ताल कर रही है, मनसुख हिरेन का पत्नी का है कि उनकी गाड़ी कुछ दिनों पहले चोरी हो गई थी, जो ति अब अंबानी के घर के पास से बरामद हुई है।
-
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने में दाम घटे तो वहीं चांदी हुई 2124 रु सस्ती, क्या हैं मुंबई में ताजा भाव? -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Samrat Choudhary:'बिहार के सम्राट' बनने तक की इनसाइड स्टोरी, राजनीतिक सफर से फैमिली बैकग्राउंड तक जानें सबकुछ -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात












Click it and Unblock the Notifications