VIDEO: श्रीनगर में आतंकी साजिश नाकाम, पुलिस चौकी के पास प्लांट IED डिफ्यूज

श्रीनगर, 5 जून: जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ सेना का ऑपरेशन तेजी से चल रहा है, जिसमें कई बड़े आतंकी मारे गए। इस वजह से आतंकी संगठन बौखलाए हुए हैं। साथ ही अब वो छिपकर सुरक्षाबलों पर वार कर रहे। शनिवार को एक बड़े हमले की साजिश रचते हुए आतंकियों ने श्रीनगर में पुलिस चौकी के पास आईईडी प्लांट किया था, हालांकि वक्त रहते उस पर जवानों की नजर पड़ गई और उसे डिफ्यूज कर दिया गया।

ied

Recommended Video

    Jammu Kashmir: Srinagar में आतंकियों की साजिश नाकाम, जवानों ने IED डिफ्यूज किया | वनइंडिया हिंदी

    जानकारी के मुताबिक श्रीनगर में चनापोरा पुलिस चौकी के पास जवानों को एक संदिग्ध वस्तु बरामद हुई। जिसमें कुछ तार नजर आ रहे थे। जिस पर पूरे इलाके की घेराबंदी कर बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया गया। बाद में उस संदिग्ध चीज में आईईडी बरामद हुई। इसके बाद उसमें नियंत्रित विस्फोट कर आईईडी को डिफ्यूज कर दिया गया। जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक वक्त रहते जवानों ने आईईडी को बरामद कर लिया था, वरना कई लोगों की जान जा सकती थी। अब पुलिस टीम मामला दर्ज कर आतंकियों की तलाश में जुट गई है।

    त्राल में हुआ था ग्रेनेड हमला
    आपको बता दें कि गर्मी आते ही आतंकी घाटी में फिर से सक्रिय हो रहे हैं। इसी के चलते वहां पर आए दिन वारदातें बढ़ती जा रही हैं। अभी पिछले हफ्ते आतंकियों ने पुलवामा जिले के त्राल में सुरक्षाबलों की नाका पार्टी पर ग्रेनेड हमला किया था। हालांकि उस दौरान किसी को चोट नहीं पहुंची, लेकिन आतंकी मौके से भागने में कामयाब हो गए। वहीं बीते बुधवार को त्राल में ही आतंकियों ने बीजेपी नेता राकेश पंडिता की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+