'PoK भारत का हिस्सा था और रहेगा', जम्मू में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बयान, ओबामा को भी दिया जवाब

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जम्मू में भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सम्मेलन में हिस्सा लिया। इस दौरान राजनाथ सिंह ने कहा कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) भारत का हिस्सा है, था और रहेगा। पाकिस्तान सरकार बार-बार पीओके पर दावा करके कुछ हासिल नहीं करेगी।

इसी के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस बात पर जोर दिया कि पीओके पर अवैध कब्जा पाकिस्तान का अधिकार क्षेत्र नहीं बनता है। दरअसल, रक्षा मंत्री जम्मू-कश्मीर पर विशेष ध्यान देने के साथ देश के रक्षा तंत्र के आंतरिक और बाहरी आयामों पर जम्मू विश्वविद्यालय में आयोजित एक "सुरक्षा सम्मेलन" को संबोधित कर रहे थे।

 Rajnath Singh on POK

राजनाथ सिंह ने कहा, "भारत की संसद में पीओके को लेकर एक सर्वसम्मत प्रस्ताव पारित किया गया है कि यह भारत का ही हिस्सा है। इस आशय के एक नहीं बल्कि कम से कम तीन प्रस्ताव अब संसद में पारित हो चुके हैं।"

पीओके पर बोले सिंह

इस दौरान रक्षा मंत्री ने कहा कि जम्मू-कश्मीर का एक बड़ा हिस्सा पाकिस्तान के कब्जे में है। दूसरी तरफ के लोग देख रहे हैं कि लोग जम्मू-कश्मीर में शांति से अपना जीवन जी रहे हैं। पीओके में रहने वाले लोग बहुत पीड़ा से गुजर रहे हैं और वे भारत के साथ जाने की मांग उठाएंगे।

'जम्मू-कश्मीर के लोगों के साथ न्याय किया'

जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 को निरस्त करने पर बोलते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि भाजपा ने अनुच्छेद को निरस्त कर दिया और जम्मू-कश्मीर के लोगों के साथ न्याय किया, जिनके साथ दशकों से अन्याय हो रहा था। उन्होंने आगे कहा कि धारा 370 को हटाए जाने के फैसले से आम जनता खुश है। सिंह ने कहा, 'परेशानी केवल उन लोगों के लिए है जिनकी नफरत और अलगाववाद की दुकान बंद हो रही है।

बराक ओबामा को राजनाथ सिंह का जवाब

वहीं भारतीय मुसलमानों के अधिकारों को लेकर पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की टिप्पणी पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जवाब देते हुए कहा, " ओबामा जी को यह नहीं भूलना चाहिए कि भारत ही एकमात्र ऐसा देश है जो विश्व में रहने वाले सभी लोगों को भी परिवार का सदस्य मानताृ है। उनको अपने बारे में भी सोचना चाहिए कि उन्होंने कितने मुस्लिम देशों पर हमला किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+