जम्मू-कश्मीर: उधमपुर में बड़ा हादसा, बस पलटने से 27 लोग घायल, घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के रामनगर में बड़ा सड़क हादसा हो गया। मिनी बस पलटने से 27 लोग घायल हो गए। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Road Accident: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। उधमपुर के रामनगर में डाक बंगला के पास एक मिनी बस पलट गई। बस के पलट जाने से कम से कम 27 यात्री घायल हो गए। उधमपुर पुलिस ने बताया कि बस रामनगर से सुरनी जा रही थी। सभी घायलों को रामनगर के उप-जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वहीं, दो दिन पहले देश की राजधानी में बीती रात बड़ा सड़क हादसा सामने आया था। मलाई मंदिर इलाके में बीती रात सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि 8 लोग बुरी तरह से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार दो घायलों की पहचान मुन्ना और समीर के तौर पर हुई है, जिनकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
शुरुआती जांच में यह बात सामने आई कि थार कार का ड्राइवर काफी तेज रफ्तार से कार को चला रहा था, इसी दौरान उसने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया, जिसकी वजह से सड़क हादसा हो गया। थार ने दो अन्य गाड़ियों को भी टक्कर मारी है। घायलों का एम्स के ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है।
Recommended Video

पुलिस के अुसार घायल व्यक्ति शिवा कैंप, वसंत विहार और एकता विहार, आरके पुरम के रहने वाले हैं। थार गाड़ी ने दो चार पहिया गाड़ियों और तीन वेंडर स्टॉल को टक्कर मारी है। यह घटना बुधवार रात 7.30 बजे की है, जब पीसीआर को इस हादसे की जानकारी वसंत विहार पुलिस स्टेशन पर दी गई। इस मामले में आईपीसी की धारा 304 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें- जम्म-कश्मीर में चल रहा भारतीय फौज का ऑपरेशन, पुलवामा में 1 आतंकवादी मारा गया, मुठभेड़ जारी












Click it and Unblock the Notifications