जम्म-कश्मीर में चल रहा भारतीय फौज का ऑपरेशन, पुलवामा में 1 आतंकवादी मारा गया, मुठभेड़ जारी
पुलवामा। जम्मू-कश्मीर राज्य के पुलवामा में कल रात से सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। जम्मू-कश्मीर पुलिस की ओर से आज बताया गया कि, पुलवामा के राजपुरा इलाके में मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने 1 आतंकी को मार गिराया है। पुलिस के मुताबिक, अभी मारे गए आतंकी की पहचान नहीं हो पाई है। हालांकि, उसके बारे में यह पता चल गया है कि वह जैश-ए-मोहम्मद का लड़ाका था। कश्मीर जोन की पुलिस ने यह भी कहा कि, अभी ऑपरेशन जारी है।
Recommended Video

राजपुरा इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों की मुठभेड़
जम्मू-कश्मीर पुलिस के हवाले से न्यूज एजेंसी ने बताया कि, जो 1 आतंकी को मार गिराया गया है, वह मुठभेड़ पुलवामा के राजपुरा इलाके में हुई। पुलिस ने कहा कि, तलाशी के दौरान वहां छुपे आतंकवादी की मौजूदगी का पता चला और उसे आत्मसमर्पण करने के पर्याप्त अवसर दिए गए। मगर, वह फायरिंग करने लगा। जिसके बाद सुरक्षा बलों ने अपनी कार्रवाई की। कश्मीर जोन पुलिस ने ट्विटर पर लिखा, "पुलवामा एनकाउंटर अपडेट: 1 आतंकवादी मारा गया है। ऑपरेशन अभी जारी है। आगे की जानकारी जल्द साझा की जाएगी।"

विशेष इनपुट मिलने के बाद शुरू हुआ ऑपरेशन
जानकारी के मुताबिक, आतंकी हमले के बाद पुलवामा के राजपुरा इलाके के उसगाम पथरी में बुधवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई। सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर जिले के अवंतीपोरा के बड़ागाम इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष इनपुट मिलने के बाद वहां घेरा बनाया और तलाशी अभियान शुरू किया। कश्मीर जोन पुलिस ने कहा कि, कुछ देर की कार्रवाई में एक आतंकवादी को मार गिराया गया। ऑपरेशन अभी चल रहा है।

आधी रात के बाद शुरू हुई कार्रवाई
इससे पहले रविवार को भी पुलवामा में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद का एक आतंकी ढेर कर दिया गया था। वह एक तलाशी अभियान के दौरान मारा गया, जिसे सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर जिले के अवंतीपोरा के बडगाम इलाके में शुरू किया था। पुलिस ने घटना के बारे में ट्वीट किया कि, जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में बुधवार तड़के सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। कहा गया कि, यह मुठभेड़ बुधवार आधी रात के बाद शुरू हुई और अब भी जारी है।

जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी कर रहे हमला
जम्मू-कश्मीर के एक पुलिस अधिकारी ने मीडियाकर्मियों को बताया कि, रविवार को पुलवामा में ही सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद (JeM) का एक आतंकी ढेर हो गया। उसके बाद बुधवार को भी पुलवामा के राजपुरा इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक अज्ञात आतंकी ढेर हो गया। उन्होंने कहा कि, उक्त मुठभेड़ पुलवामा के राजपुरा इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications