जम्मू-कश्मीर के कठुआ में सेना ने जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकियों को किया ढेर, जारी है आपॅरेशन

Kathua Khandar Encounter: कठुआ के खंडारा में आतंकियों के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन में सेना ने दो आतंकवादियों को मार गिराया गया है। यह ऑपरेशन राइजिंग स्टार कॉर्प्स के जवानों द्वारा चलाया जा रहा है। भारतीय सेना का आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन अभी भी जारी है।

रिपोर्ट के अनुसार सेना ने जिन दो आतंकियों को मार गिराया है वो जैश-ए-मोहम्मद के टॉप कमांडर थे। इसके पास से सेना को एक एम-4 और एक एके सीरीज की राइफल, गोला-बारूद समेत अन्‍य खाने की चीजें बरामद हुई हैं।

Khandara Kathua

राइजिंग स्‍टार कार्प्‍स ने किया सफाया

भारतीय सेना, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ राइजिंग स्टार कोर इस मिशन में सक्रिय रूप से शामिल है। इस ऑपरेशन में अब तक जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकवादियों का सफाया हो चुका है। कठुआ के खंडारा में ऑपरेशन जारी है।

आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन जारी

बता दें भारतीय सेना, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त टीमें जम्मू के विभिन्न इलाकों में आतंकवादियों का पता लगाने और उन्हें खत्म करने के लिए सक्रिय रूप से अभियान चला रही हैं। कठुआ में यह विशेष अभियान बुधवार को खंडारा में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद शुरू किया गया था।

सेना ने आतंकियों को पकड़ने के लिए की घेराबंदी

कठुआ के खंडारा में आतंकियों के होने की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बल चुनौतीपूर्ण मौसम और दुर्गम इलाके के बावजूद आतंकवादियों तक पहुंचे और पूरे इलाके की घेराबंदी की। जैसे ही आतंकवादियों को लगा कि वे घिर गए हैं तो उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी तब सेना के जवानों गोलियां से जवाब दिया। सेना के साथ लंबी चली मुठभेड़ में आखिरकार दो आतंकवादी मारे गए।

राजौरी जिले में दो आतंकियों को मार गिराया था
बता दें इससे पहले कुछ दिन पहले भारतीय सेना ने एक अन्य ऑपरेशन में सुरक्षा बलों ने राजौरी जिले के नौशेरा इलाके के लाम सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। 8 सितंबर को देर रात चले इस ऑपरेशन के दौरान घुसपैठ की कोशिश कर रहे दो आतंकवादियों को मार गिराया गया। इसके बाद इलाके में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया गया।

कुलगाम में तीन आतंकियों को सेना ने मार गिराया था

इससे पहले मई 2024 में सुरक्षा बलों को कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकवाद के खिलाफ एक और बड़ी सफलता मिली थी। रेडवानी इलाके में मुठभेड़ के दौरान तीन आतंकवादी मारे गए थे। घटनास्थल पर मलबे के नीचे एक आतंकवादी छिपा हुआ मिला था, जिसकी पहचान श्रीनगर के मोमिन मीर के रूप में हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+