UPSC IES Exam: कश्मीर के तनवीर ने पेश की मिसाल, पिता चलाते थे रिक्शा, लेकिन नहीं मानी हार

श्रीनगर, 03 जुलाई: जम्मू-कश्मीर के तनवीर अहमद खान ने अभावों में भी अपने सपनों को पूरा कर और लोगों के लिए मिसाल पेश की है। तनवीर उन लोगों के लिए एक उदाहरण है, जो किस्मत को दोष देकर मेहनत करने से ठहर जाते हैं। तनवीर के पिता रिक्शा चलाते हैं। उन्होंने अपने पिता और पूरे जम्मू-कश्मीर का नाम रोशन करते हुए संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित भारतीय आर्थिक सेवा (IES) परीक्षा में दूसरी रैंक हासिल की हैं। तनवीर परीक्षा के लिए क्वालीफाई करने वाले घाटी से पहले युवा हैं।

Recommended Video

    UPSC IES Exam: Tanveer Ahmad Khan ने पास की IES परीक्षा, पिता चलाते थे रिक्शा | वनइंडिया हिंदी
    तनवीर अहमद के पिता रिक्शा चालक

    तनवीर अहमद के पिता रिक्शा चालक

    तनवीर अहमद की सफलता के बाद अब कश्मीर घाटी चर्चाओं में आ गई है। कुलगाम जिले के निगीनपोरा कुंड गांव के रहने वाले तनवीर अहमद खान एक गरीब परिवार से ताल्लुक रखते हैं, लेकिन उन्होंने अपने सपनों के आगे आर्थिक तंगी को कभी बड़ा बनने नहीं दिया। उनके पिता गर्मियों में एक किसान और सर्दियों के महीनों में पंजाब में रिक्शा चालकर घर के लिए दो वक्त की रोटी का इंतजाम करते हैं।

    ऑल इंडिया में दूसरी रैंक की हासिल

    ऑल इंडिया में दूसरी रैंक की हासिल

    संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 30 जुलाई को भारतीय आर्थिक सेवा (IES) और भारतीय सांख्यिकी सेवा परीक्षा (ISS) 2020 के परिणाम जारी किए थे, जिसमें उनको दूसरी रैंक हासिल हुई हैं। तनवीर ने अपनी स्कूली शिक्षा एक स्थानीय सरकारी स्कूल से की और बाद में अनंतनाग के सरकारी डिग्री कॉलेज से ग्रुजेएशन किया। उन्होंने 2018 में कश्मीर यूनिवर्सिटी से अर्थशास्त्र में मास्टर्स पूरा किया। इसके बाद एम. फिल के लिए कोलकाता गए और साथ में आईईएस की तैयारी कर रहे थे।

    (प्रतीकात्मक तस्वीर)

    बेटे के लिए पिता चलाते थे रिक्शा

    बेटे के लिए पिता चलाते थे रिक्शा

    तनवीर ने बताया कि उनके पिता खेतिहर मजदूर के रूप में काम करते हैं और एक मौसमी रिक्शा चालक भी हैं। वहीं अपनी सफलता के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि यह उनकी समय की पाबंदी थी, जिसने मुझे हमेशा प्रेरित किया। मैं हमेशा एक संयुक्त परिवार में रहा हूं, इसलिए ऐसे कई लोग हैं, जिन्हें मैं अपनी सफलता का श्रेय दूंगा। उन्होंने माता-पिता के अलावा अपने मामा को भी इसका श्रेय दिया। तनवीर ने कहा कि मामा ने मुझे और मेरे परिवार के लिए आर्थिक और भावनात्मक दोनों तरह से मदद की है। इसलिए मैं वास्तव में उनका आभारी हूं। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

    'जम्मू-कश्मीर के युवा प्रतिभाशाली'

    'जम्मू-कश्मीर के युवा प्रतिभाशाली'

    इसके अलावा तनवीर ने जम्मू-कश्मीर के यूथ को मैसेज देते हुए कहा कि उन्हें लीक से हटकर सोचना चाहिए और वैकल्पिक करियर विकल्पों की तलाश करनी चाहिए। अपनी सफलता के बाद उन्होंने कहा कि यहां के युवा प्रतिभाशाली हैं, जो हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं। वहीं बेटे की सफलता से उनके पिता भी काफी खुश हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+